फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक चिता पर तीन का अंतिम संस्कार: भीषण हादसे में गई थी जान, शव गांव पहुंचे तो गमगीन माहौल में बह उठी अश्रुधारा

Sat, 14 May 2022 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 01:47 AM IST
सार

चरखी दादरी में गुरुवार को सड़क हादसे में मारे गए परिवार के तीन सदस्यों के शव पहुंचते ही झज्जर के बुपनियां गांव में कोहराम मच गया। गमजदा गांव में चूल्हे नहीं जले। अंतिम संस्कार में पूरा गांव शामिल हुआ।

विज्ञापन
Three people who lost their lives in an accident are cremated on the same pyre in Jhajjar of Haryana
चरखी दादरी में सड़क हादसे में झज्जर के तीन की गई जान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के दादरी क्षेत्र के अटेला गांव में हुए सड़क हादसे में झज्जर के बादली क्षेत्र के बुपनियां गांव के परिवार के मां बेटे सहित तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव में गमगीन माहौल था। मातम पसरा था। पीड़ित परिवार के घर चीख पुकार मची थी। ग्रामीण शवों का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही एंबुलेंस से तीनों के शव पहुंचे तो पूरा गांव उमड़ गया। शमशान घाट में तीनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ तो हर कोई फफक पड़ा। सबकी आंखों में आंसू थे। 



गुरुवार को चरखी दादरी में सड़क हादसे में सुमित्रा पत्नी राजेश और भतेरी पत्नी चंदरहास और संजीत पुत्र राजेश की मृत्यु हुई थी। इनमें सुमित्रा और संजीत मां बेटा थे जबकि भतेरी और सुमित्रा दोनों बहनें। बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह से ही पीड़ित परिवार के यहां सांत्वना देने पहुंचने लगे थे।

Three people who lost their lives in an accident are cremated on the same pyre in Jhajjar of Haryana
गांव में पहुंचे शवों को लेने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रामीण और परिजन शवों के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। एक ही परिवार के तीनों सदस्यों के दाह संस्कार को गांव के शमशान घाट में एक बड़ी चिता बनाई गई थी। दोपहर दो बजे दो कुछ देर के अंतराल पर दो एंबुलेंस से शव पहुंचे। जैसे ही शव घर पहुंचे । दरअसल महिलाओं के शवों का पोस्टमार्टम चरखी दादरी करवाया गया जबकि युवक के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में हुआ था।

Three people who lost their lives in an accident are cremated on the same pyre in Jhajjar of Haryana
मृतकों के परिवार में दिन भर लगी रही भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शव देखकर बेहोश हुए पिता
मृतक संजीत के पिता राजेश तो तीनों शव को एक साथ देख कर बेहोश हो गए। जबकि उनकी बहनों को भी ग्रामीणों ने संभाला। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए दिनभर ग्रामीणों और उनके शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three people who lost their lives in an accident are cremated on the same pyre in Jhajjar of Haryana
दुर्घटनाग्रस्त कार और डंपर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बहन के अंतिम संस्कार के बाद लौट रहे थे 
चरखी दादरी के अटेला गांव के पास डंपर की कार में टक्कर से कार सवार परिवार मां बेटा सहित तीन लोगों की मौत हुई थी।  दो गंभीर रूप से घायल है। मरने वाले तीनों बादली उपमंडल के बुपनिया गांव के रहने वाले थे। बृहस्पतिवार को हुए हादसे के बाद शुक्रवार की दोपहर बाद तीनों शव गांव पहुंचे।

विज्ञापन
Three people who lost their lives in an accident are cremated on the same pyre in Jhajjar of Haryana
मृतक संजीव। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस में भर्ती होने का था सपना संजीत का सपना
मृतक संजीव के दोस्तों ने बताया कि संजीव पुलिस में भर्ती होने का सपना रखता था और इसी को लेकर प्रतिदिन शारीरिक प्रशिक्षण भी लेता था। हरियाणा पुलिस सहित कई शारीरिक परीक्षा संजीव ने पास की थी। फिलहाल संजीव दिल्ली में परिवहन विभाग में कलस्टर बस पर चालक के तौर पर कार्यरत था। दोस्तों के अनुसार संजीव मिलनसार छवि रखता था और धार्मिक प्रवृत्ति से कार्य करता था जिसमें शिव मंदिर और दादा नसीनगिरी मंदिर की साफ सफाई कार्य भी शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed