{"_id":"6202ca825d4c9e54115c6a60","slug":"three-youth-drowned-in-canal-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुखद: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन करते हुए एक ही नगर के तीन युवक डूबे, पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन करते हुए एक ही नगर के तीन युवक डूबे, पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:24 AM IST
सार
एक साथ तीन युवकों की मौत से छोटूराम नगर में मातम पसरा है। तीनों युवक अविवाहित थे। युवक सरस्वती पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जित करने के लिए एनसीआर माइनर में उतरे थे।
विज्ञापन
1 of 5
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के बहादुरगढ़ में सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान एनसीआर माइनर में बहे तीनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया गया है। शहर की कॉलोनी छोटूराम नगर के पांच युवक मूर्ति विसर्जन करते समय नहर में बहे थे। इनमें से दो को बचा लिया गया था। एक साथ तीन शवों को देख छोटूनगर में मातम पसर गया। एसडीआरएफ व पुलिस कर्मचारियों को तलाशी अभियान के दौरान हादसा स्थल से कुछ दूरी पर नहर के पुल के आसपास तीनों शव मिले। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गौरव का शव मिला तो उसके कुछ समय के बाद शैलेश और दिलखुश का शव मिला। सोमवार रात को तलाशी अभियान में बाधा आने के कारण अभियान को बंद करना पड़ा। मंगलवार की सुबह तलाश फिर शुरू की गई तो तीनों को तलाशने के लिए गोताखोरों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
2 of 5
नागरिक अस्पताल में शवगृह के बाहर विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बसंत पंचमी पर छोटूराम नगर में सरस्वती पूजा उत्सव शुरू हुआ था। सोमवार शाम को पूजन संपन्न होने के बाद कुछ युवाओं की टोली प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए दिल्ली-रोहतक रोड स्थित रोहद के पास से गुजर रही एनसीआर नहर पर पहुंची। पांच युवक प्रतिमा को लेकर नहर में उतर गए। किसी को भी तैरना नहीं आता था। इसलिए सभी बहने लगे। लोगों ने इन्हें डूबते हुए देखा तो शोर मच गया।
3 of 5
नहर में डूबे युवक का शव निकालते गोताखोर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ ही पलों में बहते हुए युवक राजू व सोनू नहर की दूसरे पुश्ते की ओर पहुंचे तो बाहर खड़े लोगों ने उन्हें खींच लिया। इससे दोनों की जान बच गई। लेकिन गौरव, शैलेश व दिलखुश का पता नहीं चल पाया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को कॉल की और रेस्क्यू टीमों को भी सूचना दी। थाना आसौदा से कार्यवाहक एचएचओ अंकित की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपने स्तर पर नहर में तलाशी अभियान भी चलाया। पर्याप्त रोशनी का इंतजाम नहीं होने से पुल के नीचे से तलाशी अभियान चलाने में बचाव दल को दिक्कत हुई, इसलिए कुछ घंटे बाद तलाशी अभियान बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अस्पताल में शवगृह के बाहर खड़े छोटूराम नगर के लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार की सुबह फिर युवकों की तलाश शुरू की गई। करीब 10 बजे गौरव का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुल के पास फंसा हुआ मिला और उसके बाद शैलेश का शव करीब आधा घंटे बाद मिला। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद दिलखुश का शव करीब 30 से 40 मीटर की दूरी पर मिला। वहीं दूसरी ओर आक्रोशित परिचितों व अन्य लोगों ने पुलिस पर तीनों युवकों की तलाश में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और देर रात को रोहतक रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। डीएसपी पवन कुमार के समझाने पर कुछ देर में लोग मान गए।
विज्ञापन
5 of 5
नहर में डूबे युवक का शव निकालते गोताखोर, नागरिक अस्पताल में शवगृह के बाहर विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन के पास रहता था गौरव, शैलेश राशन तो दिलखुश कपड़े की दुकान पर करता था काम
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गांव बांसखेड़ा का 19 वर्षीय गौरव अपनी बहन के पास छोटूराम नगर में ही रह रहा था और प्राइवेट जॉब करता था। लगभग 19 वर्ष का शैलेश बिहार के सिवान का रहने वाला था और उसका परिवार कई साल से छोटूराम नगर में रहता था। वह राशन की दुकान में काम करता था। करीब 22 वर्षीय दिलखुश कपड़े की दुकान में काम करता था और छोटूराम नगर में अकेला रहता था। वह बिहार का रहने वाला था। गौरव के परिचितों ने बताया कि गौरव के फोन पर करीब साढ़े 9 बजे तक कॉल जाती रही लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद हो गया। गौरव को कुछ तैरना आता था लेकिन शैलेश व दिलखुश तैरना नहीं जानते थे। पहले ये युवक और इनके साथी युवक सांपला के पास एक छोटी नहर में प्रतिमा विसर्जित करना चाहते थे लेकिन देर शाम होने के चलते वे वहां नहीं गए और दिल्ली-रोहतक रोड पर रोहद के पास से गुजर रही एनसीआर नहर में ही मूर्ति विसर्जित करने लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।