सब्सक्राइब करें

भिवानी का सूई गांव सजकर तैयार: थोड़ी देर में पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 14 साल बाद ऐसा दौरा, स्वागत के लिए पहुंचे सीएम मनोहर लाल

अमर उजाला ब्यूरो, भिवानी Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 17 Nov 2021 11:04 AM IST
सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पहुंच गए हैं। वे मंच पर पहुंचे हैं। कृषि मंत्री जेपी दलाल और उद्योगपति कृष्ण जिंदल भी उनके साथ हैं। 14 साल छह माह बाद राष्ट्रपति जिले में आ रहे हैं। उनके लिए गांव सूई में खास बंदोबस्त किए गए हैं। 12 बजे राष्ट्रपति भिवानी पहुंचेंगे। स्वागत के लिए दुल्हन की तरह गांव सूई को सजाया गया है।

विज्ञापन
President Ramnath Kovind will reach Bhiwanis village Sui in a while
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मंच पर मौजूद सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के भिवानी जिले में 12 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री जेपी दलाल और उद्योगपति कृष्ण जिंदल मंच पर पहुंच गए हैं। 14 साल छह माह बाद दूसरी बार किसी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गांव सूई में उत्सुकता बनी हुई है। गांव दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के लिए भी पलक पांवड़े बिछा दिए हैं। राष्ट्रपति के आगमन से पहले रातोंरात विकास कार्य पूरे कराने में अधिकारी भी देर रात तक काम पर जुटे हुए थे। राष्ट्रपति महोदय के आगमन से पूर्व भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मवीर सिंह ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के 100 युवाओं को सब इंस्पेक्टर की नौकरी बगैर पर्ची-खर्ची मिली। वहीं, मुख्यमंत्री ने सोई गांव में बॉक्सिंग एथलेटिक्स एकेडमी बनाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि सूई से बापोड़ा तक सड़क बनाई जाएगी। भिवानी शहर से आने वाले गंदे पानी को संशोधित करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाएंगे। 50 एकड़ जमीन उपलब्ध होने पर यहां क्लस्टर का उद्योग लगाया जाएगा।

Trending Videos
President Ramnath Kovind will reach Bhiwanis village Sui in a while
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई हैं। - फोटो : अमर उजाला

पिछले एक पखवाड़े से राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां चल रही थी। सुरक्षा के लिए गांव सूई में पड़ोसी जिलों से भी भारी संख्या में पुलिस बल मंगवाया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को भी विशेष जगहों पर तैनात किया गया है। गांव के मुख्य रास्तों को भी राष्ट्रपति के स्वागत में सजाया गया है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की भी कार्यक्रम को लेकर विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
President Ramnath Kovind will reach Bhiwanis village Sui in a while
सीएम मनोहर लाल सुबह ही गांव में पहुंच गए थे। - फोटो : अमर उजाला

भिवानी जिले के स्वप्रेरित आदर्श गांव सूई में भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मवीर सिंह, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह, स्थानीय विधायक विशंभर बाल्मीकि आउटडोर मंच पर पहुंच गए हैं। वहीं, बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी व अधिकारी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे में परमिशन लेने वाली मीडिया ही कार्यक्रम की नजदीक से कवरेज कर पाएगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई हैं।

President Ramnath Kovind will reach Bhiwanis village Sui in a while
सजाया गया गांव सूई का पार्क - फोटो : अमर उजाला

इससे 14 साल पहले 2007 भिवानी के कलिंगा गांव में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आए थे। उनके नजदीक जाने से किसी को नहीं रोका गया था, क्योंकि खुद राष्ट्रपति लोगों से गले मिल रहे थे। सुरक्षा एजेंसी के जवानों को भी उनके आसपास रहने के लिए कभी इधर तो कभी उधर दौड़ना पड़ रहा था। 

विज्ञापन
President Ramnath Kovind will reach Bhiwanis village Sui in a while
गांव के मुख्य द्वार को भी खास तौर पर सजाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी उनके स्वागत के लिए पहुंचे हैं। राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद रहेंगे। जो कुछ देर बाद भिवानी पहुंचेंगे। वीवीआईपी की मौजूदगी से सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा भी कई स्तर पर की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed