{"_id":"61932a6c019617423a32ddfe","slug":"haryanas-home-minister-anil-vijs-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की फोटो वायरल: लोग पांव धोकर लगाते दिखे तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की फोटो वायरल: लोग पांव धोकर लगाते दिखे तिलक
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 09:30 AM IST
सार
अबाला छावनी के एक घर में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के पांव धोने की फोटो वायरल हुई हैं। इन फोटो को लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां लोग कर रहे हैं। फोटो में कुछ लोग विज के पांव धोते और तिलक लगाते दिख रहे हैं। वहीं, तीसरी फोटो में उनके सामने कई तरह के व्यंजन रखे गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गृह मंत्री अनिल विज के पांव धाते वायरल हुआ फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज की तीन फोटो वायरल हो रही हैं। अंबाला छावनी के एक घर में वायरल हुईं दो फोटो में कुछ लोग उनके पांव धोकर तिलक लगा रहे हैं। तीसरी फोटो में उनके सामने कई प्रकार के भोग रखे हुए हैं। सोमवार को दिनभर ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं। विज ने इससे पहले भी कई बार सुर्खियां बटोरी हैं।
2 of 5
यह फोटो वायरल हुआ है
- फोटो : अमर उजाला
वहीं फेसबुक पर पोस्ट डालने वाले विनीत जैन नाम के एक व्यक्ति ने इन फोटोज को लेकर की जा रही टिप्पणियों का जवाब भी दिया है। विनीत जैन का कहना है अनिल विज मेरे निवास स्थान पर आए थे। उनका यहां एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक संत के समान स्वागत किया गया। इसको लेकर किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए।
3 of 5
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल
विनीत जैन के अनुसार ये उनकी परंपरा का हिस्सा है, जिसका निर्वहन उन्होंने किया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने एक दिन पहले पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी पर निशाना साधा था। कहा था कि दिल्ली हिंसा में शामिल लोग पंजाब सरकार व कांग्रेस ने ही भेजे थे। विज पहले भी कई कांग्रेस नेताओं पर निशाना साध चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गृह मंत्री अनिल विज हरियाणा के कद्दावर मंत्री माने जाते हैं
- फोटो : फाइल
उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार के लाल किले की वारदात में शामिल लोगों को दो-दो लाख रुपये देने से यह साफ हो गया है। यह देश की कानून व्यवस्था का अपमान है। इससे ज्यादा शर्मनाक बात नहीं हो सकती, क्योंकि देश का संविधान एक है। ऐसा करके पंजाब की कांग्रेस सरकार ने बेहद गलत किया है। विज ने कहा था कि राहुल गांधी को भी पहले अपने खानदान का इतिहास पढ़ना चाहिए। जवाहर लाल नेहरू के समय चीन ने हमारी 45 हजार वर्ग किमी जमीन पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
5 of 5
अनिल विज पहले भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यह भी कहा था कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी चाहे यात्रा निकालें, धरना दें, भूख हड़ताल करें, हमें कोई ऐतराज नहीं हैं। भारत प्रजातांत्रिक देश है, हर व्यक्ति को आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन किसी की कार के शीशे तोड़ने का अधिकार नहीं हैं। किसी को बंधक बनाने, कपडे़ फाड़ने पर कानून अपना काम करेगा। उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी सलाह दी थी कि सोनीपत, ओखला व फरीदाबाद में यमुना की बीओडी माप लें, वास्तविक स्थिति का ज्ञान हो जाएगा। दिल्ली से गुजरने के बाद जब यमुना फरीदाबाद में जाती हैं तो कैसी हो जाती है, दिल्ली सरकार को यह मालूम होना जरूरी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।