{"_id":"6993dc77a09fff3c0601ac1b","slug":"a-young-man-was-shot-dead-with-35-bullets-near-the-ig-office-in-rohtak-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईजी दफ्तर के पास हत्या: 45 सेकंड में चलाईं 35 से 40 गोलियां, युवक को 35 गोली मार किया कत्ल; रोहतक में गैंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी दफ्तर के पास हत्या: 45 सेकंड में चलाईं 35 से 40 गोलियां, युवक को 35 गोली मार किया कत्ल; रोहतक में गैंगवार
Tue, 17 Feb 2026 08:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:55 AM IST
सार
रोहतक में आईजी दफ्तर के पास युवक की 35 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने 45 सेकंड में 30 गोलियां चलाईं। भाऊ गैंग पर शक है।
विज्ञापन
rohtak murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में आईजी दफ्तर से सिर्फ 100 मीटर दूर सेक्टर-1 रोड पर सोमवार शाम बाइक सवार तीन शूटरों ने अंकित उर्फ बाबा गैंग के सोनीपत निवासी दिनेश उर्फ गोगा (24) की 30-35 गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोगा के भाई ने अमेरिका में बैठे हिमांशु उर्फ भाऊ व उसके गुर्गों पर एफआईआर कराई है। इसी गैंग ने 2022 में गोगा के मामा हंसराज उर्फ हंसे की भी हत्या की थी।
दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
उसी दौरान सेक्टर-एक के ताऊ देवीलाल पार्क की तरफ से बाइक सवार तीन युवक आए। एक युवक बाइक पर चालू किए खड़ा रहा, दो ने उतरते ही गोगा पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोगा का साथी जान बचाकर भाग निकला। करीब 45 सेकंड में गोगा पर 35-40 गोलियां मारी गईं।
दिल्ली बाईपास पर गैंगवार के चलते हुई हत्या के बाद गोलियों के खोल एकत्रित करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गोगा के शरीर में 30-35 गोलियों के लगने के निशान हैं। मौके पर लहूलुहान होकर गिरे गोगा को कुछ लोग निजी अस्पताल की एंबुलेंस से पीजीआई लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश उर्फ गोगा की हत्या के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
भाई बोला- सन्नी रिटौलिया से दोस्ती के कारण कराई हत्या
गोगा के निजामपुरा निवासी भाई नितेश ने भाऊ व उसके गैंग के लोगों पर अर्बन स्टेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कहा है, गोगा की रिटौली निवासी बाबा के भाई सन्नी रिटौलिया से दोस्ती थी। इसी रंजिश के कारण भाऊ ने गैंग के लोगों से हत्या कराई है। उस वक्त वह घूमने के लिए दिल्ली बाईपास गया था।

दिनेश उर्फ गोगा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
2021 से चल रही है भाऊ और बाबा के बीच गैंगवार
रिटौली के भाऊ व बाबा गैंग के बीच 2021 से गैंगवार चल रही है। कभी दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे। अंकित हत्या के ही मामले में अभी रोहतक जेल में बंद है। उसका भाई सन्नी रिटौलिया जेल से बाहर है। भाऊ अमेरिका से ही गैंग चला रहा है। गोगा रिटौली गांव का नाते में भांजा लगता है। गैंगवार के चलते ही गोगा के मामा हंसराज उर्फ हंसे की भी 2022 में हत्या की जा चुकी है।