सब्सक्राइब करें

दो भाइयों का मर्डर: 'मैं तो बीमार हूं, दवाई खाकर लेटी थी, पता नहीं क्या हुआ'; कुछ भी बोलने से बच रहे ग्रामीण

अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Feb 2026 01:38 PM IST
सार

रोहतक में दिनदहाड़े दो भाइयों को तलवार-फरसे से काटकर मार डाला। गांव के ही पूर्व सरपंच, दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। हमलावरों को शक था कि किशोरी लापता कराने में कर्मबीर की भूमिका है। 

विज्ञापन
Rohtak Double Murder An eerie silence follows murder of two brothers Villagers refrain from speaking
Rohtak Double Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रोहतक के पोलंगी गांव में दो भाइयों की हत्या के बाद खौफनाक सन्नाटा पसरा हुआ है। इतनी बड़ी घटना होने पर भी ग्रामीण खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। अब जयनारायण के छह बेटों में से तीन की हत्या और दो का संदिग्ध हालात में निधन हो चुका है। 

पुलिस ने फरसे से घायल छोटे भाई कुलदीप को अब सुरक्षा में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि जयनारायण के छह बेटे थे। सबसे बड़े भाई बिजेंद्र के बाद, समुंद्र, जगमेंद्र, विक्रम, कर्मबीर और सबसे छोटा कुलदीप था। बिजेंद्र व समुंद्र की शादी हुई थी चार अविवाहित थे। 

Trending Videos
Rohtak Double Murder An eerie silence follows murder of two brothers Villagers refrain from speaking
पोलंगी गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजेंद्र, समुंद्र व विक्रम का निधन हो चुका है। जगमेंद्र, कुलदीप व कर्मबीर एक साथ रहते थे। करीब पांच साल पहले होली के दिन खेड़ी साध के पास पेट्रोल पंप पर चौथे नंबर के भाई विक्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जबकि उनसे पहले बिजेंद्र अचानक लापता हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtak Double Murder An eerie silence follows murder of two brothers Villagers refrain from speaking
पोलंगी गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'बेटा-मैं तो बीमार हूं, दवाई खाकर लेटी हुई थी'
बाद में उनका शव मिला था। वहीं समुंद्र सिंह की ससुराल में मौत हो गई थी। गांव के जिस पाने में दो भाइयों की हत्या हुई, उसके साथ लगती गली में मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने कहा, बेटा-मैं तो बीमार हूं। दवाई खाकर लेटी हुई थी। कुछ पता नहीं चल सका। 
Rohtak Double Murder An eerie silence follows murder of two brothers Villagers refrain from speaking
पोलंगी गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मैं तो सुबह सात बजे खेत में चला गया था'
वहीं, 65 साल के बुजुर्ग ने कहा कि मैं तो सुबह सात बजे खेत में चला गया था। 10 बजे वापस आया तो पुत्रवधू बता रही थी कि दो लोगों की हत्या हो गई है। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं पता। वहीं, एसपी ने हत्या के बाद तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
 
विज्ञापन
Rohtak Double Murder An eerie silence follows murder of two brothers Villagers refrain from speaking
पोलंगी गांव में दोहरे हत्याकांड की जांच के दौरान खून के नमूने लेती एफएसएल की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक में दिनदहाड़े दो भाइयों की हत्या
रोहतक में दिनदहाड़े दो भाइयों को तलवार-फरसे से काटकर मार डाला। गांव के ही पूर्व सरपंच, दो महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। हमलावरों को शक था कि किशोरी लापता कराने में कर्मबीर की भूमिका है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीरवार शाम को गांव की किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने आईएमटी थाने में किशोरी के अपहरण की सूचना दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed