{"_id":"69b97f9b8fd33fe6110b24aa","slug":"amar-ujala-prathama-haryana-queen-contest-organized-in-rohtak-2026-03-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला प्रथमा हरियाणा क्वीन कॉन्टेस्ट: रैंप पर मॉडल्स ने बिखेरा जलवा, 28 महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला प्रथमा हरियाणा क्वीन कॉन्टेस्ट: रैंप पर मॉडल्स ने बिखेरा जलवा, 28 महिलाओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:52 PM IST
सार
दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में एलपीएस बोसार्ड के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 28 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
1 of 8
फैशन शो में भाग लेने वाली मॉडल्स मुख्य अतिथि ममता यादव के साथ
- फोटो : संवाद
अमर उजाला प्रथमा हरियाणा क्वीन कॉन्टेस्ट 2026 में मंगलवार को प्रतिभागियों ने मंच पर फैशन के रंग बिखेरे। साथ ही अपनी शानदार तार्किक क्षमता का भी प्रदर्शन करते हुए गरिमा मिस व वैशाली मिसेज हरियाणा क्वीन का खिताब जीता। मिस हरियाणा वर्ग में फर्स्ट रनरअप सौम्या व सैकेंड रनरअप रिया रहीं। मिसेज हरियाणा वर्ग में फर्स्ट रनरअप नीलम व सैकेंड रनरअप सुषमा रहीं।
Trending Videos
2 of 8
कार्यक्रम का शुभारंत करतीं मुख्य अतिथि ममता यादव
- फोटो : संवाद
दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में एलपीएस बोसार्ड के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 28 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ममता यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
रैंप वॉक करती मॉडल
- फोटो : संवाद
सुपवा कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक मनोचा, निर्णायक मंडल सदस्य पूजा आहुजा, अंजवी हुड्डा व जयश्री सकूनिया के साथ विजेताओं को ताज पहना कर सम्मानित किया। उद्योगपति राजेश जैन ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं का अहम योगदान है। हर युद्ध में महिलाओं की पहचान बखूबी याद की जाती है। संगीतकार लता मंगेशकर ने भी युद्ध के समय सैनिकों में जोश भरने के लिए गीत गुनगुनाए थे।
4 of 8
हरियाणवी वेशभूषा में मॉडल
- फोटो : संवाद
इसी तरह अब दुनिया में चल रहे वैश्विक युद्ध के दौरान भी देश की महिलाएं हर क्षेत्र में समाज सेवा की भावना से श्रेष्ठ काम कर रहीं हैं। भारतीय संस्कृति में लिंग आधार पर बात नहीं की जाती है। जब भी महिलाओं के सम्मान की बात होती है, भारत सबसे से आगे रहता है।
विज्ञापन
5 of 8
रैंप वॉक करती मॉडल
- फोटो : संवाद
हर महिला जन्म के बाद से अपने घर की विशेष है। बेटी, बहन, पत्नी, बहु, मां व मित्र के रूप में हर तरह विशेष होती है। कृष्ण और द्रोपदी के संवाद में हमेशा कृष्ण द्रोपदी को सखी नहीं सखा कहते हैं। यह हमारी संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को दर्शाता है। यह ध्यान रखना चाहिए कि महिलाओं को वोट का अधिकारी, शिक्षा का अधिकारी व काम करने का अधिकारी तभी मिला है, जब पुरुषों को अधिकार मिला है।- ममता यादव, सदस्य हरियाणा लोक सेवा आयोग।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।