{"_id":"69007444c158ba99ae01e2ab","slug":"asi-suicide-case-sandeep-went-to-another-room-and-spoke-to-whom-on-phone-before-committing-suicide-2025-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ASI Suicide: खुदकुशी से पहले संदीप ने दूसरे कमरे में जाकर किससे की थी फोन पर बात? परिजन के इस सवाल से नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ASI Suicide: खुदकुशी से पहले संदीप ने दूसरे कमरे में जाकर किससे की थी फोन पर बात? परिजन के इस सवाल से नया मोड़
Tue, 28 Oct 2025 01:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:26 PM IST
सार
रोहतक में एएसआई संदीप लाठर की खुदकुशी के मामले में नया खुलासा हुआ है। खुदकुशी से पहले संदीप ने दूसरे कमरे में जाकर किसी से बात की थी। यह बात फोन पर किससे की थी इसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने एसआईटी से पूछा है कि आखिरी कॉल किसकी थी, हमें बताया जाए।
विज्ञापन
Rohtak ASI Suicide
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक में एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्तूबर को आत्महत्या से पहले दूसरे कमरे में जाकर मोबाइल फोन पर किसी से बात की थी। यह कहना है उनके चचेरे भाई भूप सिंह लाठर का। संदीप के परिजन कहते हैं कि फोन किसका था इस बारे में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया।
विलाप करते एएसआई के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संदीप की आखिरी बार किससे बात हुई थी?
परिजनों ने अब एसआईटी (विशेष जांच टीम) से कहा है कि उन्हें यह बताया जाए कि संदीप की आखिरी बार किससे बात हुई थी? संदीप के चचेरे भाई भूप सिंह लाठर ने कहा, एसआईटी से बात की गई है। एसआईटी ने यह बताने के लिए दो दिन का समय मांगा है। हालांकि एक आला अधिकारी ने कहा कि मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

मीडिया से बात करती एएसआई संदीप का पत्नी और बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आखिरी बार संदीप की किससे बात हुई?
जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिरी बार संदीप की किससे बात हुई। डीएसपी दलीप सिंह की अगुवाई में एसआईटी स्थानीय स्तर पर इस केस की जांच कर रही है। पूरी जांच को गोपनीय रखा जा रहा है। टीम संदीप के ममेरे भाई संजय व सबसे पहले शव देखने वाले श्रमिक जिलेदार से पूछताछ कर चुकी है।

एएसआई संदीप लाठर की मौत के बाद उनकी बहनों व परिजनों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री से मिलने का परिवार ने मांगा समय
संदीप के परिजनों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने सीएम ऑफिस से समय मांगा है। वहां सीएम से संदीप की पत्नी संतोष की नौकरी और केस की जांच को लेकर बातचीत की जाएगी।

रोहतक के एएसआई संदीप ने इसी कमरे में की आत्महत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन रहे हवलदार सुशील कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रोहतक साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर (42) ने 15 अक्तूबर को सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके से चार पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस नोट और इससे पहले बनाए गए वीडियो में संदीप ने एडीजीपी पूरण कुमार को भ्रष्ट अधिकारी बताया। कहा, भ्रष्टाचार केस में गिरफ्तारी के डर से ही पूरण कुमार ने खुदकुशी की थी।