{"_id":"68fc5793fa386f09d60f6e42","slug":"asi-suicide-case-asi-wife-says-adgp-threatened-her-by-claiming-that-his-family-had-high-connections-2025-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ASI Suicide Case: 'ADGP परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकाया..', पत्नी का एक और नया खुलासा; इस कारण पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ASI Suicide Case: 'ADGP परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकाया..', पत्नी का एक और नया खुलासा; इस कारण पति ने दी जान
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:26 AM IST
सार
एएसआई संदीप लाठर की मौत के 10 दिन बाद पत्नी संतोष ने एक और नया खुलासा किया है। उनका कहना है कि एडीजीपी परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकाया गया था। इसी कारण पति ने जान दे दी। एफआईआर की वायरल कॉपी में गनमैन सुशील और आईजी दफ्तर में एसआईएस सुनील पर आरोप लगाए गए।
विज्ञापन
1 of 10
ASI Suicide Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एएसआई संदीप लाठर की मौत के 10 दिन बाद वायरल हुई एफआईआर में पत्नी संतोष ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनमैन सुशील कुमार व आईजी दफ्तर में एसआईएस (सिक्योरिटी ऑफिसर) सुनील कुमार पर पूरण के परिवार की ऊंची पहुंच बताकर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। कहा, इसी दबाव में पति ने जान दे दी।
एएसआई के चचेरे भाई भूप सिंह लाठर ने वायरल एफआईआर को असली बताया है। सुखपुरा चौक के पास पुलिस क्वार्टर नंबर-44 निवासी संतोष ने एफआईआर में कहा है कि अर्बन एस्टेट थाने में आईजी रोहतक रहे पूरण कुमार के गनमैन सुशील कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज हुआ था।
2 of 10
विलाप करते एएसआई के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइबर सेल में तैनात उनके पति संदीप इस केस की जांच में शामिल थे। इसी केस में गनमैन सुशील कुमार की गिरफ्तारी हुई थी। अन्य की भी गिरफ्तारी होनी थी। इस बीच आईजी पूरण कुमार ने सुसाइड कर लिया।
3 of 10
मीडिया से बात करती एएसआई संदीप का पत्नी और बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गनमैन सुशील, एसआईएस सुनील कुमार व उनके साथी इस केस से पहले व बाद में आईजी पूरण कुमार, उनकी आईएएस पत्नी अमनीत, पंजाब से विधायक उनके साले अमित रतन व अनुसूचित जाति आयोग में बैठे रिश्तेदारों की ऊंची पहुंच का हवाला देकर संदीप को धमका रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
आठ साल के बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संतोष के मुताबिक, एडीजीपी के शव का पोस्टमार्टम न कराकर ईमानदार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की गिरफ्तारी का सरकार पर दबाव बनाया गया। इनकी बड़े स्तर पर पहले ही विजिलेंस जांच चल रही थी। इसमें सरकार की ओर से जल्द सख्त कार्रवाई की जानी थी।
विज्ञापन
5 of 10
एएसआई संदीप का जुलाना में अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति कहते थे...ईमानदार कर्मचारियों का कोई महत्व नहीं
एफआईआर में संतोष ने कहा है कि उनके पति कहते थे कि पुलिस विभाग में ईमानदार अधिकारियों व कर्मचारियों का कोई महत्व नहीं है। इस पर काफी समझाया लेकिन वह बोले कि यह लड़ाई ईमानदारी व भ्रष्टाचार के बीच की है। बकौल संतोष, आरोपियों व मेरे परिवार की संपत्ति की जांच करा ली जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।