सब्सक्राइब करें

पांच हत्याओं से रोहतक को दहलाने वाले सुखविंदर पर एक लाख का इनाम, पुलिस ने कई राज्यों से मांगी मदद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Feb 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
Rohtak Murder case : Accused Sukhwinder declared Haryana most wanted 
आरोपी सुखविंदर और मृतका पूजा। - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के रोहतक में पांच लोगों की जान लेने वाले सुखविंदर सिंह को हरियाणा का मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया गया है। पांच राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही है। डीजीपी हरियाणा मनोज यादव ने  आरोपी सुखविंदर की जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की है। 


 
Trending Videos
Rohtak Murder case : Accused Sukhwinder declared Haryana most wanted 
वारदात स्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं आरोपी सुखविंदर की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस दिल्ली, यूपी, पंजाब और राजस्थान की पुलिस से सम्पर्क में है। डीजीपी ने सुखविंदर की गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से भी मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि आरोपी की जानकारी देने वाले को एक लाख के अलावा अन्य उचित इनाम भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtak Murder case : Accused Sukhwinder declared Haryana most wanted 
आरोपी सुखविंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी कोच सुखविंदर का चाल चलन सही नहीं था। जिसके चलते उसके पिता मेहर सिंह ने उसे बेदखल किया था। पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया था। आरोपी पहले मेहर सिंह अखाड़े में कोच था। जहां से उसे उसके चाल चलन को देखते हुए निकाल दिया था। इसके बाद वह जाट कॉलेज अखाड़े में कोचिंग देने लगा। यहां भी उसका चाल चलन ठीक नहीं था। जिसके बाद उसे यहां से भी हटाने की बात कह दी थी।  

 
Rohtak Murder case : Accused Sukhwinder declared Haryana most wanted 
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
रोहतक के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए थे।   
विज्ञापन
Rohtak Murder case : Accused Sukhwinder declared Haryana most wanted 
मामले की जानकारी देते रोहतक एसपी राहुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
दरअसल जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार पांच दिन पहले पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है और उस पर शादी का दबाव बना रहा है। इसी रंजिश में आरोपी ने पांच लोगों की हत्या कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed