सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A report has been filed against a neighbor for molesting an eight-year-old girl.

Haridwar News: आठ वर्षीय बालिका से छेड़खानी में पड़ोसी पर रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against a neighbor for molesting an eight-year-old girl.
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकतें और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरओ है कि बालिका पड़ोस में खेलने गई थी, जहां उसके साथ गलत हरकत की गई और धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




पुलिस के अनुसार, एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक मई को सुबह करीब 11:30 बजे उनकी बेटी पड़ोस में रहने वाले युवक घर खेलने गई थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान युवक ने बच्ची के साथ बदतमीजी की और अश्लील हरकतें की। बच्ची के विरोध करने और रोने पर उसे धमकाया और कहा कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। डरी हुई बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed