सब्सक्राइब करें

यूपी: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा, दबोचे गए तीन शातिर, देखिए तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Feb 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
Meerut police has busted a gang and 415 fake high security number plate recovered in a factory
आरोपी गिरफ्तार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम अभी सही से शुरू भी नहीं हुआ कि इसे लेकर फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। मेरठ पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। करीब 415 नंबर प्लेट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Trending Videos
Meerut police has busted a gang and 415 fake high security number plate recovered in a factory
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार रात मोहनपुरी में एक फैक्टरी में छापा मारा। यहां पर फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाई जा रही थीं। पुलिस ने फैक्टरी से दो आरोपी तनुज निवासी सम्राट कॉलोनी नौचंदी और श्रीराज निवासी मोहनपुरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फैक्टरी से फर्जी 400 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बरामद की। जानकारी लगते ही सीओ सिविल लाइन भी पहुंच गए। आरोपियों से पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut police has busted a gang and 415 fake high security number plate recovered in a factory
फर्जी नंबर प्लेट बरामद - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि वे 300 रुपये में ये नंबर प्लेट बेचते थे। बताया कि फैक्टरी से अभी संदीप नाम का एक युवक 15 नंबर प्लेट लेकर गया है। इसकी सूचना वायरलेस सेट पर प्लेस हुई और घेराबंदी करके सदर पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर की प्लेट बरामद हुई हैं। वह इन प्लेटों को दुकान पर लेकर जा रहा था। 

Meerut police has busted a gang and 415 fake high security number plate recovered in a factory
फर्जी नंबर प्लेट बनाने की मशीन - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते उन्होंने फैक्टरी में गाड़ियों की हाई सिक्योरिटी की फर्जी नंबर प्लेट बनानी शुरू कर दी थी। रोजाना 100 से भी ज्यादा नंबर प्लेट मेरठ शहर में सप्लाई हो रही थी।

विज्ञापन
Meerut police has busted a gang and 415 fake high security number plate recovered in a factory
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच कर रही है 
आरोपियों से 415 नंबर प्लेट बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह काम बहुत तेजी से चल रहा था। इसकी पुलिस बारीकी से छानबीन करने में जुटी हुई। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed