{"_id":"6027594a0f965f35206e1594","slug":"fir-registered-against-two-accused-in-rohtak-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहतक हत्याकांड : एकतरफा प्रेम में कोच ने खेला था खूनी खेल, एक शिकायत पर बना था वहशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक हत्याकांड : एकतरफा प्रेम में कोच ने खेला था खूनी खेल, एक शिकायत पर बना था वहशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग में मारे गए कोच मनोज और उनकी पत्नी साक्षी।
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार रात पांच लोगों की हत्या के मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आईपीसी के तहत पीजीआईएमएस रोहतक में एफआईआर दर्ज की गई। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी कोच को महिला पहलवान के परिवार की शिकायत के बाद अखाड़े मे आने से मना किया गया था। आरोपी महिला पहलवान पर शादी का दबाव बना रहा था और उसकी शिकायत से नाराज होकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला।
Trending Videos
रोहतक के जाट कॉलेज का अखाड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रोहतक के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात कुश्ती कोच ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। गोली लगने से तीन साल का बच्चा और एक अन्य कोच गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंद्र की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार पांच दिन पहले पूजा ने अपने परिवार से सुखविंद्र की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंद्र उसे परेशान कर रहा है और उस पर शादी का दबाव बना रहा है।
हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने यह शिकायत कोच मनोज से की। इस शिकायत के बाद मनोज ने सुखविंद्र को अखाड़े में आने से मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश में सुखविंद्र ने वारदात को अंजाम दे दिया। पीजीआईएमएस थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रमोज कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई मनोज कुमार जाट कॉलेज रोहतक में डीपी था। भाभी साक्षी मलिक रेलवे में कार्यरत थी। भाई अपने तीन साल के बेटे सरताज के साथ देव कॉलोनी में रहते थे। मनोज जाट कॉलेज अखाड़े में सुबह शाम कुश्ती के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया करता था।
विज्ञापन
वारदात के बंद किया गया अखाड़ा और रोते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अभ्यास कराने के लिए अपनी पत्नी व बच्चे के साथ जाट कॉलेज अखाड़े में आया था। भाभी साथ में अपने गेम की प्रैक्टिस कर रही थीं और बेटा सरताज भी उनके था। सुखविंद्र निवासी बरोदा और सतीश कुश्ती का प्रशिक्षण दे रहे थे। रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि सुखविंद्र कोच ने अखाड़े में अपने साथियों के साथ आकर गोलियां चला दी हैं। वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो पता लगा कि उसके भाई-भाभी की मौत हो गई है और भतीजा सरताज घायल है। इसके अलावा खिलाड़ी पूजा, कोच सतीश, प्रदीप उर्फ फौजी (खिलाड़ी) की मौत हो चुकी है। अमरजीत (कोच) घायल है। प्रमोज के अनुसार आरोपी सुखविंदर ने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।