सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   man attacked his wife due to an old dispute

पत्नी पर जानलेवा हमला: आंगन में दोनों के बीच हुआ विवाद, हाथ में रखी कटरी से पति ने किया वार; बेटा पहुंचा थाने

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 07:07 PM IST
man attacked his wife due to an old dispute
दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। पुराने विवाद के चलते पति ने पत्नी के गले पर कटरी से वार किया और फरार हो गया। बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रार्थी अजय कुमार भास्कर (26) ने कुआकोंडा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 2 मई को शाम करीब 5 बजे उसकी मां सुखमति भास्कर घर के आंगन में आम छील रही थी। तभी उसके पिता लक्ष्मण भास्कर घर आए और उनके बीच आपसी विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर लक्ष्मण ने हाथ में रखी कटरी से सुखमति के गले पर वार कर दिया। 

हमले के बाद लक्ष्मण भास्कर मौके से फरार हो गया। घायल सुखमति ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजनों ने उसे बचेली अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सुखमति के गले में गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने अजय की रिपोर्ट पर लक्ष्मण भास्कर के विरुद्ध धारा 109 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

थाने में बेटे ने की पिता की शिकायत
कुआकोंडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण भास्कर (45) की तलाश तेज कर दी। 3 मई को पुलिस ने लक्ष्मण भास्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जिला जेल दंतेवाड़ा भेज दिया गया है।

पति-पत्नी में हुआ था विवाद
यह घटना ग्राम मोलासनार मांझीपारा में हुई। लक्ष्मण भास्कर और सुखमति भास्कर के बीच पुराने विवाद चल रहे थे। इसी विवाद के चलते लक्ष्मण ने यह खूनी कदम उठाया। सुखमति को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उसकी जान बच गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: भाजपा में शुरू हुआ जश्न...ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर हुई आतिशबाजी

04 May 2026

VIDEO: रुझानों में BJP की बढ़त पर सांसद राजकुमार चाहर का बड़ा दावा-“बंगाल में बन रही सरकार”

04 May 2026

बिजली गिरने से ढही छत, मलबे में दब कर बालिका की मौत

04 May 2026

जयपुर में IMA का प्रदर्शन: RGHS पर हंगामा, डॉ. बंसल की रिहाई नहीं हुई तो वकीलों के इलाज बहिष्कार की चेतावनी

04 May 2026

MP Weather: तापमान में गिरावट, गर्मी से मिलेगी राहत, किसानों के लिए चिंता और राहत दोनों

04 May 2026
विज्ञापन

सिख रेफरेंस लाइब्रेरी के दस्तावेजों के बारे में स्थिति स्पष्ट करे केंद्र

04 May 2026

दोपहर में ही शाम का अंधेरा: 12:15 बजे जलीं हेडलाइट, सिद्धार्थनगर में बदला मौसम का मिजाज

04 May 2026
विज्ञापन

Mandi: डीसी बोले- बारिश व विपरीत मौसम परिस्थितियों में सतर्क रहें सभी नागरिक

04 May 2026

Solan: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में छुट्टी के बाद उमड़ी भीड़, लगी लंबी कतारें

04 May 2026

Madhya Pradesh: गेहूं खरीदी और MSP पर बड़ा ऐलान, इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर से बढ़ेगा निवेश

04 May 2026

सिहाली गौसाईं-खेड़की खादर के लोगों को पानी मिलना तो दूर ओवरहेड टैंक भी नहीं बना

04 May 2026

डॉ.राजीव शुक्ला बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष

04 May 2026

Una: तेज तूफान और ठंड भी नहीं डिगा पाई आस्था: हरियाणा का श्रद्धालु दंडवत होकर पहुंचा मां के दरबार

04 May 2026

खाईखेड़ा में खोदकर छोड़ी सड़क बनी परेशानी का सबब

04 May 2026

कटान कर रहे बाह नाला ने बढ़ाई दारानगर के ग्रामीणों की चिंता

04 May 2026

Jammu: बिशनाह में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

04 May 2026

Shimla: बंगाल चुनाव पर बोले सीएम सुक्खू, अगले चुनाव में भाजपा को टक्कर देगी कांग्रेस

04 May 2026

Bilaspur: बरठीं के शिवम शर्मा ने बोर्ड मेरिट में हासिल किया सातवां स्थान

04 May 2026

झज्जर: बेरी स्थित लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन

रोहतक: डेरी मोहल्ले में पेयजल किल्लत को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

04 May 2026

Meerut: स्मार्ट मीटर के विरोध में शाजापुर में महिलाओं का हंगामा, सड़क जाम करने का प्रयास

04 May 2026

Meerut: आंधी में स्कूल की बिल्डिंग पर गिरा विशाल पेड़, लिंटर में दरार से बढ़ी चिंता

04 May 2026

Vinesh Phogat Big Statement: कुश्ती में वापसी, शोषण मामले में खुद को बताया पीड़ित

Bihar का Vikramshila Bridge तो टूटा, अब किस रास्ते पहुंचेंगे Bhagalpur? यहां जानिए

04 May 2026

Bihar Weather Update: कहीं तेज धूप, तो कहीं आंधी...Bihar में 'खतरनाक' हुआ मौसम!

04 May 2026

Sunil Sharma on Election Results 2026: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर सुनील शर्मा का बड़ा बयान

रथ सजा, शहनाई बजी, गेट पर लटके..ऐसे शुरू हुई Nishant Kumar की Sadbhavna Yatra!

04 May 2026

Bhagalpur Bridge Collapsed: Rabri Devi ने किया था उद्घाटन, 25 साल बाद गिरा पुल..Bihar में क्या हुआ?

04 May 2026

फिरोजपुर में जबरन कब्जे से तंग युवक ने दी थी जान, परिजनों ने एसएसपी दफ्तर के सामने दिया धरना

Gaya News: पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, ट्रेन से उतरने के बाद किया था गैंगरे*प

04 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed