{"_id":"69f84d3ecb8cde6a430534a3","slug":"video-meerut-huge-tree-falls-on-government-school-building-during-storm-lintel-develops-crack-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: आंधी में स्कूल की बिल्डिंग पर गिरा विशाल पेड़, लिंटर में दरार से बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आंधी में स्कूल की बिल्डिंग पर गिरा विशाल पेड़, लिंटर में दरार से बढ़ी चिंता
मेरठ के ग्राम पंचायत शेखपुर गढ़ू के दरियापुर क्षेत्र स्थित परिषदीय कंपोजिट विद्यालय की बिल्डिंग पर रविवार रात आई तेज आंधी के दौरान एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इस घटना में स्कूल भवन के लिंटर में दरार आ गई। गनीमत रही कि यह हादसा रात में हुआ, यदि दिन के समय स्कूल संचालित होने के दौरान पेड़ गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक कुल 144 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिन्हें मुख्य अध्यापिका समेत आठ शिक्षक पढ़ाते हैं। सोमवार को अवकाश के बाद जब स्कूल खुला तो बच्चों और शिक्षकों ने स्कूल की बिल्डिंग पर गिरा विशालकाय सिम्बल का पेड़ देखकर हैरानी जताई। रविवार रात आई आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने से भवन को नुकसान पहुंचा है।
मुख्य अध्यापिका इंदु वर्मा ने घटना की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रधान धूम सिंह को दी। वहीं स्कूल की बिल्डिंग पर पेड़ गिरने की घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अभिभावकों ने जर्जर हो चुके कक्ष में पढ़ाई न कराने की मांग की है।
खंड शिक्षा अधिकारी राज मोहन गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों से पेड़ गिरने की सूचना मिली है। यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण हुई है। गिरे हुए पेड़ को हटवाने की कार्रवाई की जा रही है और क्षतिग्रस्त कक्षा में फिलहाल शिक्षण कार्य पर रोक लगा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।