Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: Neither Fierce Storms Nor Bitter Cold Could Shake His Faith: Devotee from Haryana Arrives at Mother Goddess's Shrine Prostrating All the Way
{"_id":"69f850544f8711b912090067","slug":"video-una-neither-fierce-storms-nor-bitter-cold-could-shake-his-faith-devotee-from-haryana-arrives-at-mother-goddesss-shrine-prostrating-all-the-way-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: तेज तूफान और ठंड भी नहीं डिगा पाई आस्था: हरियाणा का श्रद्धालु दंडवत होकर पहुंचा मां के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: तेज तूफान और ठंड भी नहीं डिगा पाई आस्था: हरियाणा का श्रद्धालु दंडवत होकर पहुंचा मां के दरबार
Ankesh Dogra
Updated Mon, 04 May 2026 01:22 PM IST
Link Copied
मां के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक अद्भुत मिसाल सामने आई है, जहां हरियाणा से आए एक श्रद्धालु ने दण्डवत यात्रा करते हुए मां के दरबार में हाजिरी लगाई। यह श्रद्धालु हरियाणा के जगाधरी, यमुनानगर से मां के दरबार पहुंचा था। श्रद्धालु ने अपनी यह कठिन यात्रा भरवाईं से सुबह-सुबह शुरू की और पूरे रास्ते दंडवत प्रणाम करते हुए आगे बढ़ता रहा। इस दौरान मौसम ने भी कड़ी परीक्षा ली। तेज तूफान, ठंडी हवाएं और बदलते मौसम के बावजूद श्रद्धालु का हौसला जरा भी नहीं डगमगाया। कठिन परिस्थितियों में भी उसने अपनी यात्रा जारी रखी और अंततः मां के दरबार पहुंचकर माथा टेका। स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत आस्था को देखकर श्रद्धालु की सराहना की। हर कोई उसकी भक्ति और समर्पण की भावना से प्रभावित नजर आया। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि सच्ची श्रद्धा के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।