{"_id":"69f8a24d3157382a9f063976","slug":"seven-thefts-in-two-days-fir-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69160-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो दिनों में सात चोरियां, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो दिनों में सात चोरियां, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दो दिनों में चोरों ने कहीं फार्म हाउस के ताले तोड़े, तो कहीं सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस ने इन सभी मामलों में पीड़ितों की शिकायतों पर सात अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फार्महाउस से बैटरी, कुर्सियां चोरी
पहली वारदात थाना धौज के अंतर्गत आने वाले गांव नेकपुर में हुई। गौठडा मोहताबाद निवासी मैमपाल ने बताया कि वह अपने समधी जगत सिंह के फार्म हाउस की देखभाल करते हैं। एक मई को जब वह फार्म पहुंचे, तो वहां सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले और अंदर रखी सोलर पैनल की तीन बैटरियां, केबल, कनेक्टर और कुर्सियां गायब थीं। सीसीटीवी फुटेज में 10 अप्रैल को एक व्यक्ति चोरी करता कैद हुआ है।
-- -- -- -- -- -- --
सेक्टर-15 और 37 से बाइक चोरी
सेक्टर-15 में बड़खल निवासी सिविल इंजीनियर इमरान खान की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने दो मई को अपनी मोटरसाइकिल एक घर के सामने खड़ी की थी, जो शाम को वहां से गायब हो चुकी थी। वहीं, थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में सेक्टर-37 स्थित जलसा के बाहर से विकास बाबू की मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कार से लैपटॉप और पैसे उड़ाए
थाना खेड़ीपुल क्षेत्र में सेक्टर-85 निवासी आकाश छाछरा एक मई की रात सेक्टर-86 स्थित एक फर्नीचर शोरूम के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर सामान लेने गए थे। जब वह वापस आए, तो गाड़ी की पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। चोरों ने गाड़ी में रखे दो बैग, जिनमें दो लैपटॉप और 46 हजार रुपये की नकदी थी, चोरी कर लिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ओल्ड फरीदाबाद में भी वारदात
ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर-19 क्षेत्र में भी चोरों ने उत्पात मचाया। बस्सा पाड़ा निवासी मयूर गोयल के घर के बाहर लगी दो पानी की मोटरें ऑटो सवार चोर उड़ा ले गए। भीम बस्ती निवासी महेंद्र की गाड़ी से बैटरी और एसीएम (एसीएम) चोरी हो गई, जबकि गोपी कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक मोहम्मद अजीज की रिक्शा से बैटरी चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इन सभी मामलों में पुलिस की टीमें मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटा रही है।