सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Negligence regarding the quality of mustard oil will not be tolerated: DC

सरसों के तेल की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीसी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Negligence regarding the quality of mustard oil will not be tolerated: DC
विज्ञापन
जुलाई में बीपीएल परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा 100 रुपये में दो लीटर तेल

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फोर्टिफाइड सरसों के तेल की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर तेल के नमूनों की जांच कराई जाएगी और यदि तेल भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त आयुष सिन्हा ने हरियाणा सरकार की नई योजना के संबंध में दी।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जुलाई में अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और बीपीएल श्रेणी के उन परिवारों को फोर्टिफाइड सरसों का तेल उपलब्ध कराया जाएगा, जिनकी परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। प्रत्येक पात्र परिवार को प्रति माह दो लीटर फोर्टिफाइड सरसों का तेल मिलेगा। एक लीटर तेल 30 रुपये और दो लीटर तेल 100 रुपये की रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि हैफेड और हर-हित एजेंसियों को समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जुलाई के वितरण के लिए तेल की आपूर्ति 20 से 30 जून के बीच कॉन्फेड फोकल प्वाइंट तक पहुंचाई जाएगी, ताकि एक जुलाई से उचित मूल्य की दुकानों पर वितरण शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि सभी बोतलों पर एफएसएसएआई की स्वीकृति अंकित होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed