{"_id":"6a31a8d4205dca4811084bca","slug":"the-indoor-stadium-will-be-ready-in-case-of-rain-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72542-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश की स्थिति में इंडोर स्टेडियम रहेगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश की स्थिति में इंडोर स्टेडियम रहेगा तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की डीसी आयुष सिन्हा ने की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के लिए बारिश की स्थिति में सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम को वैकल्पिक स्थल के रूप में तैयार रखा जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त आयुष सिन्हा ने दी। लघु सचिवालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में डीसी आयुष सिन्हा ने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने 20 जून के रिहर्सल से पहले टेंट, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, इंटरनेट कनेक्टिविटी और सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी रखने के निर्देश दिए।
डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि 20 जून को होने वाले फाइनल रिहर्सल के दौरान सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि टेंट, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं को कार्यक्रम से पहले स्थापित कर उनका परीक्षण भी किया जाए। साथ ही फायर सेफ्टी, मेडिकल सहायता, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंप दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को पौधरोपण गतिविधियों की भी विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी अंजलि श्रोत्रिया, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, फरीदाबाद एसडीएम डॉ. हनी बंसल, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।