सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women blocked the road in Shahjahanpur to protest against smart meters.

Meerut News: शाहजहांपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने लगाया जाम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Women blocked the road in Shahjahanpur to protest against smart meters.
शाहजहांपुर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर सड़क जाम करती महिला को समझाते नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
- पुलिस द्वारा अधिकारियों को बुलाने का आश्वासन दिए जाने पर जाम खोला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर में सोमवार को स्मार्ट मीटर में बिल अधिक आने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने मेरठ-गढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने बिजली कर्मियों के विरोध में नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
इसके बाद सैकड़ों महिलाएं नगर पंचायत चेयरमैन वसीउर्रहमान के नेतृत्व में किठौर एसडीओ ऑफिस पहुंची और जमकर हंगामा किया। नगर पंचायत चेयरमैन वसीउर्रहमान ने बताया कि कस्बे में कई मोहल्लों के लोगों का आरोप है कि बिजली कर्मियों ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने आदि की धमकी देते हुए लोगों को हड़काते हुए जबरन स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। आरोप है कि स्मार्ट मीटर के बाद बिजली बिल तीन से चार गुना आ रहा है। आरोप है कि पैसा खत्म होते ही रात में ही बिजली कट जाती है जिससे गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो रहा है। आरोप है कि बिजली बिल देने के चक्कर में उनके बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्चा भी चलाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि कुछ बिजली कर्मी सरकार की गाइड लाइन के बाद भी जबरन उपभोक्ताओं पर मीटर लगाने का दबाव बना रहे हैं। इसके चलते सोमवार को कस्बे की सैकड़ों महिलाओं को सड़क पर उतरना पड़ा। महिलाओं ने एसडीओ किठौर के कार्यालय का घेराव किया।
एसडीओ आरके पाल का कहना है कि मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में कैंप लगाया जाएगा जो भी उपभोक्ताओं की परेशानी है, शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। अगर किसी के मीटर में गड़बड़ी है तो जांच कराकर उसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी और मीटर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed