सब्सक्राइब करें

पांच लोगों की हत्या : कुश्ती के कोच ने खेला खूनी खेल, चंद सेकेंड में बिछा दीं लाशें...वजह हैरान कर देगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Big Reveals in murder case of Three coach and two Female wrestlers in Rohtak of Haryana
रोहतक में पांच लोगों की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक जिले में तीन कोच समेत दो महिला पहलवानों की हत्या कर दी गई। इस मामले में अब कई खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहै कि जाट कॉलेज अखाड़े में आने वाली महिला खिलाड़ी पूजा के परिजनों ने कोच मनोज से सुखविंदर की शिकायत की थी। मृतक कोच मनोज के भाई प्रमोज के अनुसार करीब पांच दिन पहले महिला खिलाड़ी पूजा ने अपने परिवार से सुखविंदर की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि सुखविंदर उसे परेशान कर रहा है व वह उस पर शादी का दबाव बना रहा है।

Trending Videos
Big Reveals in murder case of Three coach and two Female wrestlers in Rohtak of Haryana
निजी अस्पताल के बाहर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

परिवार ने यह शिकायत कोच मनोज को की। जिस शिकायत के बाद मनोज ने सुखविंदर कोच को अखाड़े में प्रशिक्षण के लिए आने से मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए सुखविंदर ने वारदात को अंजाम दिया। पीजीआईएमएस थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रमोज कुमार ने बताया कि वह गांव सरगथल (सोनीपत) ने बताया कि वे दो भाई हैं। बड़ा भाई मनोज कुमार जाट कॉलेज रोहतक में डीपी के पद पर कार्यरत था। भाभी साक्षी मलिक रेलवे में कार्यरत थी। भाई अपने तीन साल के बेटे सरताज के साथ देव कॉलोनी में रहते थे। मनोज जाट कॉलेज अखाड़े में सुबह शाम कुश्ती के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Reveals in murder case of Three coach and two Female wrestlers in Rohtak of Haryana
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अभ्यास कराने के लिए अपनी पत्नी व बच्चे के साथ जाट कॉलेज अखाड़े में आया था। भाभी साथ में अपने गेम की प्रैक्टिस कर रही थीं और उसके साथ उसका बेटा सरताज भी था। अखाड़े में सुखविंदर निवासी बरोदा व सतीश निवासी मांडोठी मनोज के अधीन रहते हुए जाट कॉलेज अखाड़े में कुश्ती का प्रशिक्षण दे रहे थे। प्रमोज ने बताया कि रात करीब आठ बजे चाचा के बेटे टोनी निवासी सरगथल सोनीपत से सूचना मिली की सुखविंदर कोच ने अखाड़े में अपने साथियों के साथ आकर मनोज, उसकी पत्नी बच्चे व अन्य कई व्यक्तियों की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। 

Big Reveals in murder case of Three coach and two Female wrestlers in Rohtak of Haryana
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो पता लगा कि उसके भाई-भाभी की मौत हो गई है व भतीजा सरताज घायल है। इसके अलावा खिलाड़ी पूजा, कोच सतीश, प्रदीप उर्फ फौजी (खिलाड़ी) की मौत हो चुकी है। अमरजीत (कोच) घायल है। प्रमोज के अनुसार आरोपी सुखविंदर ने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Big Reveals in murder case of Three coach and two Female wrestlers in Rohtak of Haryana
मृतक मनोज और उनकी पत्नी साक्षी। - फोटो : अमर उजाला

एक के बाद एक गोली चलाता गया आरोपी
किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिन हाथों से कोच सुखविंदर कुश्ती के दाव-पेंच सिखाता है एक दिन उन्हीं हाथों में हथियार थाम लेगा और चंद सेकेंड में ही कई परिवारों को उजाड़कर रख देगा। जिस तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है उससे माना जा रहा है कि आरोपी के पास अत्याधुनिक हथियार हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस तथ्य पर भी जांच कर रही है, आखिर आरोपी के पास कौन सा हथियार था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed