{"_id":"69f8a78fff7f1a75290d3cca","slug":"fire-breaks-out-in-hardware-shop-no-casualties-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86899-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नई बस्ती क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हार्डवेयर-सेनेटरी की दुकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। देखते-देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल के दो केंद्रों से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया है। हालांकि, दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे दुकान में आग लग गई थी। दुकान में रखे पैकिंग मटेरियल और गत्तों में आग लग गई थी। दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 से दो और सेक्टर-37 दमकल केंद्र से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। भीमनगर दमकल केंद्र के फायर स्टेशन ऑफिसर नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का नहीं पता चल सका है। प्रारंभिक रूप से शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई।
Trending Videos