सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The mobile company will have to pay compensation along with changing the charging adapter.

Gurugram News: मोबाइल कंपनी को चार्जिंग अडेप्टर बदलने के साथ मुआवजा भी देना होगा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
The mobile company will have to pay compensation along with changing the charging adapter.
विज्ञापन
चार्जिंग अडेप्टर खराब होने पर सर्विस सेंटर ने बदलने से कर दिया था मना
Trending Videos

जिला उपभोक्ता आयोग ने शिकायतकर्ता के पक्ष में सुनाया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सैमसंग कंपनी के मोबाइल के साथ मिला चार्जिंग अडेप्टर छह महीने के अंदर खराब होने पर मोबाइल कंपनी को अडेप्टर बदलने के साथ 20 हजार का मुआवजा भी देगी। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष संजीव जिंदल ने सर्विस सेंटर के मना करने पर दायर वाद में दिया।
बसई एन्क्लेव निवासी शशी कांत शर्मा ने आयोग में दायर की याचिका में बताया कि उन्होंने सेक्टर-43 स्थित सैमसंग स्मार्ट कैफे से 22 हजार 800 रुपये में मोबाइल और चार्जिंग अडेप्टर 24 अक्तूबर 2020 को खरीदा था। उनका कहना है कि 10 अप्रैल 2021 को उनका अडेप्टर खराब हो गया था। वह उसको लेकर कंपनी के सर्विस सेंटर पर गए। सर्विस सेंटर पर उनको बताया गया कि अडेप्टर की वारंटी सिर्फ छह महीने के लिए होती है। शिकायतकर्ता का दावा है कि 24 अप्रैल को उनके छह महीने पूरे होने थे। मतलब की कंपनी ने 14 दिन पहले ही बदलने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में उन्होंने सैमसंग स्मार्ट कैफे और सर्विस सेंटर के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर की। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सैमसंग स्मार्ट कैफे और सैमंसग सर्विस सेंटर को आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता का अडेपटर बदलकर दें या उसको ठीक करके दें। इस दौरान उन्हें हुई मानसिक परेशानी होने पर 20 हजार रुपये का मुआवजा और कानूनी प्रक्रिया पर हुए खर्च के लिए पांच हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed