{"_id":"69f8a63e810eac014501339d","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4241844-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सक्ती में फर्जी बैंक खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सक्ती में फर्जी बैंक खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 07:39 PM IST
Link Copied
सक्ती जिले में फर्जी बैंक खोलकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार चल रहे आरोपी पंकज टंडन (31) निवासी ग्राम मलदाकला थाना हसौद को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले इस प्रकरण में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जीवराखन कावड़े ने एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम छपोरा में कुछ लोगों द्वारा फर्जी एसबीआई बैंक संचालित किया जा रहा है। आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर बेरोजगार युवकों का इंटरव्यू लेते थे और नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 30,000 रुपये की वसूली करते थे।
इसके बाद उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर गुमराह किया जाता था।जांच के दौरान अब तक अनिल भास्कर, नरेंद्र साहू, हीरा दिवाकर उर्फ कुणाल, टुकेश्वर दास महंत और सुभद्रा महंत को गिरफ्तार किया जा चुका है।
क्रम में 4 मई को पुलिस टीम ने आरोपी पंकज टंडन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी संगठित तरीके से लोगों को ठगने का काम करते थे और फर्जी बैंक के नाम पर विश्वास दिलाकर रकम वसूलते थे। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।