Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Mauranipur police caught three tractor-trolleys involved in illegal sand mining; the inspector was injured during the operation.
{"_id":"69f854e38e89b67bc40e837b","slug":"video-mauranipur-police-caught-three-tractor-trolleys-involved-in-illegal-sand-mining-the-inspector-was-injured-during-the-operation-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर पुलिस ने अवैध बालू खनन करते पकड़े तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार्रवाई के दौरान दरोगा को आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊरानीपुर पुलिस ने अवैध बालू खनन करते पकड़े तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार्रवाई के दौरान दरोगा को आई चोट
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:42 PM IST
Link Copied
मऊरानीपुर क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुखनई नदी में मेलोनी के पास धड़ल्ले से हो रहे बालू के अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। पुलिस को काफी समय से सुखनई नदी के पास अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही थीं। वहीं, इस दौरान उपनिरीक्षक विजय दीक्षित के पैर में चोट लग गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की अचानक दस्तक से घाट पर भगदड़ मच गई। पुलिस को पास आता देख चालक अपने वाहन छोड़कर झाड़ियों और उबड़-खाबड़ रास्तों का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से बालू से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया और उन्हें थाने ले आई। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है और उनके स्वामियों व फरार चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।