{"_id":"69f6ccfa581fd05fa90d01d3","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4237142-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जांजगीर-चांपा: कोरबा से सरायपाली जा रही यात्री बस सड़क किनारे पलटी, 14 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर-चांपा: कोरबा से सरायपाली जा रही यात्री बस सड़क किनारे पलटी, 14 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 10:39 AM IST
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करनौद में तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे पलट गई। जिसमें 14 यात्री को चोट आई है जिसमें महिला पुरुष और बच्चे शामिल है। सभी घायलों का सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार कराया गया है। जिसमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है ।
मिली जानकारी अनुसार, कोरबा से सरायपाली जा रही राजधानी बस रविवार की सुबह करीबन 8.30 बजे सड़क के किनारे जा पलटी। इस यात्री बस में 42 यात्री थे। चालक पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप है। घायलों को बस के सीसे को तोड़कर बाहर निकला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बस से बाहर निकाला गया है।
सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने कहा कि कोरबा से सरायपाली जा रही यात्री बास पलटी है जिसमें 14 लोग घायल है, जिसमें 9 महिला 3 बच्चे और 2 पुरुष शामिल है। बस चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलने से घटना हुई है जिसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
घटना की जानकारी मिलने पर बिर्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जिसमें 14 घायल है बाकी सभी यात्री सुरक्षित है। गंभीर रूप से तीन घायलों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।