{"_id":"69f8a76564c4a970b40e5799","slug":"in-30-days-smiles-returned-to-163-faces-138-children-were-rescued-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69169-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीस दिनों में 163 चेहरों पर लौटी मुस्कान, 138 बच्चों को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीस दिनों में 163 चेहरों पर लौटी मुस्कान, 138 बच्चों को किया रेस्क्यू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन स्माइल' के अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बीती एक से तीस अप्रैल तक पुलिस ने गुमशुदा हुए कुल 163 लोगों को ढूंढा है। साथ ही सड़कों पर भीख मांगने वाले 133 बच्चों और पांच बाल मजदूरों को भी रेस्क्यू कर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने 163 लोगों में 66 बच्चे और 97 वयस्क शामिल हैं। उन्हें उनके परिवारों से मिलवाया गया है। वहीं, रेस्क्यू किए गए 133 भिक्षुक बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गय, ताकि उनका बेहतर भविष्य सुनिश्चित हो सके।
विशेष अभियान में किडनैपिंग एबडक्शन टीम (केएटी) की भूमिका सबसे अहम रही, जिसने अकेले 40 व्यक्तियों को तलाशा। टीम ने पंजाब के लुधियाना से 16 साल की बच्ची को बरामद किया, जो चार अप्रैल को थाना सारन क्षेत्र से लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे 10 अप्रैल को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एक अन्य मामले में पुलिस टीम ने बिहार के महुआ से 14 वर्षीय बालक को बरामद किया, जो पिछले तीन महीने से लापता था। पुलिस ने उसे 17 अप्रैल को बरामद कर उसके परिजनों की खुशियां लौटाईं।