पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mohana Elevated Road project under vigilance probe

Faridabad News: विजिलेंस जांच के दायरे में मोहना एलिवेटेड रोड परियोजना

Tue, 30 Jun 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mohana Elevated Road project under vigilance probe
मोहन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य की विजिलेंस करेंगे जांच।  संवाद
निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, फ्लाईओवर की मजबूती और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। बल्लभगढ़-मोहना एलिवेटेड रोड परियोजना के निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत के बाद अब विजिलेंस विभाग मामले की जांच करेगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीक्षण अभियंता को विजिलेंस की ओर से लिखित पत्र भेजा गया है।

शिकायतकर्ता नईम अहमद खान ने आरोप लगाया है कि परियोजना में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना सरिया का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही निर्माण में निम्न गुणवत्ता की सामग्री और गैर-स्वीकृत केमिकल एडमिक्सचर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे फ्लाईओवर की मजबूती और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन




शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य स्वीकृत ड्राइंग और डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के अनुरूप नहीं किया जा रहा। शिकायतकर्ता के अनुसार फ्लाईओवर के स्पैन और अन्य तकनीकी डिजाइनों में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा परियोजना के दायरे में भी परिवर्तन किए जाने का आरोप लगाया गया है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 225 करोड़ रुपये की लागत वाली मोहना एलिवेटेड रोड परियोजना का निर्माण कार्य जून 2024 में शुरू हुआ था। परियोजना के तहत 90 पिलर का निर्माण होना है, हालांकि अभी भी लगभग 300 मीटर क्षेत्र में पिलर का निर्माण अधूरा है। परियोजना पूरी होने के बाद बल्लभगढ़ से केएमपी एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल का कहना है कि इस मामले को लेकर अब विजिलेंस की टीम जांच करेगी। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed