{"_id":"6a42bc701573ec5ea306ad84","slug":"residents-of-palla-ward-24-troubled-by-dilapidated-roads-and-clogged-drains-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73601-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वार्ड-24 के पल्ला में जर्जर सड़क और जाम नालियों से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वार्ड-24 के पल्ला में जर्जर सड़क और जाम नालियों से परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वार्ड-24 के पल्ला क्षेत्र में बदहाल सड़कें, खुले सीवर और जाम नालियों के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इलाके में कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह टूटी हुई हैं, जिनमें गहरे गड्ढे और जगह-जगह बड़े पत्थर रखे हैं। वहीं कई जगह सीवर लाइनें खुली पड़ी हैं, जिससे वाहन चालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
स्थानीय निवासी सुरेश का कहना है कि यह स्थिति दिन में तो किसी तरह संभल जाती है, लेकिन रात के समय हालात बेहद खतरनाक हो जाते हैं। अंधेरे में सड़क पर बने गड्ढे और पत्थर नजर नहीं आते, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर संतुलन खोकर गिरने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। निवासियों ने आरोप लगाया है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।