{"_id":"6a42bc9e7d66d4a64e027254","slug":"drinking-water-crisis-deepens-in-ghazipur-and-dabua-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73560-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गाजीपुर और डबुआ कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गाजीपुर और डबुआ कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकरों पर निर्भर हुए निवासी, आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गाजीपुर और डबुआ कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। कई दिनों के अंतराल पर पानी मिलने के कारण लोगों को घरेलू कार्यों के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी ओमवती और नेहा का कहना है कि पानी की कमी के चलते उन्हें निजी टैंकरों से पानी मंगवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। खासकर मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बार-बार टैंकर मंगवाना मुश्किल होता जा रहा है। कई परिवार सीमित पानी में ही रोजमर्रा के काम निपटाने को विवश हैं।
निवासी पूजा और मनोहर ने बताया कि पानी की कमी का सबसे अधिक असर महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। पानी की व्यवस्था करने में महिलाओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि बुजुर्गों को भी मूलभूत जरूरतों के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जल संकट के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।