{"_id":"6a42bd0c717b0276ad0e33e4","slug":"people-suffered-due-to-scorching-sunlight-and-hot-winds-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73623-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग रहे बेहाल
विज्ञापन
फरीदाबाद में सोमवार को भी भीषण गर्मी रही उमस भरी गर्मी से बचने के लिए गमछे का सहारा लेकर जाते स
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मंगलवार से लगातार लगभग एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भीषण गर्मी और उमस ने शहरवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। सोमवार को पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग बेहाल रहे। गर्मी का असर ऐसा रहा कि अधिकांश लोगों ने घरों में रहना ही बेहतर समझा। इसका असर बाजारों और सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया, जहां सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ काफी कम रही।
सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्म हवाओं ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मंगलवार से लगातार लगभग एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है तो भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिल सकती है। नागरिक भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आने और जनजीवन के सामान्य होने की उम्मीद है।