सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A cyber fraud suspect arrested in Gujarat

Kotdwar News: 1.20 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 04 May 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
A cyber fraud suspect arrested in Gujarat
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फर्जी चालान लिंक बनाकर चालान के नाम पर स्थानीय युवक से 1.20 लाख की साइबर ठगी की थी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार निवासी जीत सिंह ने विगत 12 फरवरी को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके मोबाइल पर एक चालान संबंधी संदेश मिला। संदेश में दिए गए लिंक को डाउनलोड करने पर उनके बैंक खाते से 1,20,000 रुपये की धनराशि कट गई। कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी से संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस टीम की कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक सोलंकी को अहमदाबाद, गुजरात से गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह भी प्रकाश में आया कि आरोपी के मोबाइल नंबर से एक कॉमर्शियल ऐप से पीड़ित के खाते से धनराशि का लेन-देन किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed