सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Five GBPET students selected at Mahindra & Mahindra

Kotdwar News: जीबीपीईटी के पांच छात्रों का महिंद्रा एंड महिंद्रा में चयन

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 04 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Five GBPET students selected at Mahindra & Mahindra
विज्ञापन
पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीईटी), घुड़दौड़ी के पांच छात्रों का महिंद्रा एंड महिंद्रा प्राइवेट लिमिटेड में चयन हुआ है। इन छात्रों को 4.20 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अमन जोशी, सार्थक शर्मा, हिमांशु नौडियाल, उदय सैनी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के श्रेय पंवार का चयन हुआ है। संस्थान निदेशक डॉ. वीके बंगा ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और संस्थान के प्लेसमेंट प्रयासों का परिणाम है। डीन, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट केएस भाटिया ने भी बधाई दी। उन्होंने बताया कि संस्थान छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट के लिए प्रयासरत है। प्लेसमेंट समन्वयक सुमित राणा और डॉ. सचिन नेगी ने भी छात्रों को बधाई दी। बताया कि अंतिम वर्ष के शेष छात्रों के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed