सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   103 students learned the ropes of entrepreneurship at PG College, Kotdwar.

Kotdwar News: पीजी कॉलेज कोटद्वार में 103 छात्रों ने सीखे उद्यमिता के गुर

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 04 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
103 students learned the ropes of entrepreneurship at PG College, Kotdwar.
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के सहयोग से देवभूमि उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डीएस नेगी, परियोजना अधिकारी दिलीप कुशवाहा और नोडल अधिकारी एसके गुप्ता ने किया। एसके गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कोटद्वार की समस्याओं को स्टार्टअप के जरिये हल करना और नवाचार से पलायन रोकना है। तकनीकी सत्र में दिलीप कुशवाहा ने 103 छात्रों को बिजनेस मॉडल, ब्रांडिंग, और वित्तपोषण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य डीएस नेगी ने कहा कि यह योजना क्षेत्र के आर्थिक विकास में सहायक होगी। सुरेखा घिल्डियाल के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में 103 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिन्हें प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों हेतु एक छंटनी परीक्षा भी ली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में उद्यमिता केंद्र की सदस्य मीनाक्षी वर्मा, मुकेश रावत, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. अंशिका बंसल, अनुपम भारद्वाज और अरविंद दुदपुड़ी का विशेष सहयोग रहा। यह कार्यक्रम युवाओं को नौकरी के बजाय स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed