सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Body of missing middle-aged man found in Bulandshahr

Noida News: बुलंदशहर में मिला लापता अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Body of missing middle-aged man found in Bulandshahr
विज्ञापन
बुलंदशहर के ध्यानार्थ
Trending Videos

फोटो:---------------
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव के रहने वाले थे 55 वर्षीय कृष्ण कुमार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से लापता 55 वर्षीय अधेड़ का शव बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है। शव पर चोट और चाकू से हमले जैसे निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या के बाद शव को नहर में फेंकने की आशंका जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि अधेड़ की तलाश जारी थी। शव मिलने के बाद सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पाली के कृष्ण कुमार 29 अप्रैल से लापता थे। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय से कार्रवाई नहीं की।
वहीं, सूरजपुर कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच की गई। 29 अप्रैल की शाम दादरी तिराहे के पास की सीसीटीवी फुटेज में अधेड़ अकेला जाते दिख रहे थे। गाजियाबाद के लालकुआं के पास की फुटेज में वह बस से उतरते दिखे। एक मई को उनका शव बुलंदशहर की एक नहर में मिला। इसके बाद वहां की पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया। जांच में पता चला है कि मृतक की किसी से दुश्मनी व रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार डूबने से मौत हुई है। गले पर चाकू के निशान नहीं है। चेहरे पर चोट के निशान हैं, जो गिरने से भी आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed