सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfd

Noida News: बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल भीगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
gfd
विज्ञापन
फोटो...

-दो दिन से लगातार रात में हो रही है झमाझम बरसात

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी क्षेत्र में हो रही बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शनिवार रात बारिश होने के बाद रविवार देर रात को फिर मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई, जिसके कारण मंडियों में रखा किसानों का गेहूं भीग गया है। किसान लगातार शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।
जेवर, रबूपुरा, दनकौर क्षेत्र में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीदा जा रहा है, जिसके बाद उन्हें ट्रालियों में लोड करके गोदाम तक भेजा जा रहा है। अभी तक क्षेत्र में लगभग 2800 मीट्रिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है, लेकिन इसे सुरक्षित गोदाम तक नहीं पहुंचाया जा सका है। खुले में रखे होने के कारण मौसम खराब होने पर किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जिन किसानों के गेहूं की खरीद हो गई है और उनका भुगतान हो गया है, उन्हें तो राहत है। वहीं जिन किसानों का गेहूं अभी मंडी में तौल के लिए रखा हुआ है, उनकी चिंता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरपाल फसलों को ढ़कने की हुई है व्यवस्था : किसानों की फसल को सुरक्षित करने के लिए मंडियों में तिरपाल की व्यवस्था की गई है। अधिकारी बारिश होने पर फसल को तत्काल तिरपाल से ढ़कने का दावा कर रहे हैं। लेकिन तेज बारिश होने पर फसल बारिश और नमी का असर फसलों में हो रहा है। जिससे फसल के नुकसान की आशंका लगाई जा रही है। किसानों ने मांग की है कि उनकी फसल को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से गोदाम तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article