सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opposition to installation of prepaid meter, siege of XEN

Meerut News: प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध, एक्सईएन का घेराव

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 04 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Opposition to installation of prepaid meter, siege of XEN
संदीप,,,, परतापुर उद्यौगपुरम में प्रीपेड मीटर को लेकर हंगामा करते इंद्रापुरम कालोनी के लो
विज्ञापन
उद्योगपुरम के लोगों ने परतापुर बिजलीघर पहुंचकर किया हंगामा
Trending Videos

जबरन प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रीपेड मीटर से परेशान लोगों ने परतापुर बिजली घर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने घरों में जबरन प्रीपेड मीटर लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिशासी अभियंता का घेराव करते हुए प्रीपेड मीटर बदलवाने की मांग की।
बिजलीघर पहुंचे लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिनके यहां प्रीपेड मीटर लगे हैं उनका बिल पहले से काफी अधिक आ रहा है। कॉलोनी वाले अपने यहां प्रीपेड मीटर नहीं लगवाना चाहते लेकिन जबरन लगाए जा रहे हैं। कॉलोनी में निर्धन और मध्यम वर्गीय लोग रहते हैं वह इतना अधिक बिल देने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रापुरम कालोनी निवासी अमित भडाना ने बताया कि फरवरी में बिजली विभाग के द्वारा बिना पूछे प्रीपेड मीटर लगा दिए गए। प्रीपेड मीटर का पहले वाले मीटर से अधिक बिल आ रहा है। जिससे लोग परेशान हैं। लोगों ने अधिशासी अभियंता से प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की। अधिशासी अभियंता राकेश सोनी ने लोगों से कहा कि वे अपनी समस्याएं लिखित में दें, उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर समाधान किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने अपनी लिखित शिकायत दी।
अधिशासी अभियंता राकेश सोनी ने बताया कि शासन के आदेश पर जिलेभर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे है। कुछ लोग शिकायत करने आए थे उन्होंने शिकायत पत्र दिया है जिसे उचाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

संदीप,,,, परतापुर उद्यौगपुरम में प्रीपेड मीटर को लेकर हंगामा करते इंद्रापुरम कालोनी के लो

संदीप,,,, परतापुर उद्यौगपुरम में प्रीपेड मीटर को लेकर हंगामा करते इंद्रापुरम कालोनी के लो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed