{"_id":"69213d8020f01ae99906f388","slug":"history-sheeter-kala-provided-weapons-to-sanju-who-murdered-his-sister-rohtak-honour-killing-full-story-2025-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: बहन की हत्या करने वाले भाई को हिस्ट्रीशीटर काला ने उपलब्ध कराए थे हथियार, सपना हत्याकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग: बहन की हत्या करने वाले भाई को हिस्ट्रीशीटर काला ने उपलब्ध कराए थे हथियार, सपना हत्याकांड की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:52 AM IST
सार
रोहतक में बहन की हत्या करने वाले आरोपी भाई को हिस्ट्रीशीटर काला ने हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। सपना का शुक्रवार दोपहर गांव काहनी में अंतिम संस्कार किया गया। पति सूरज ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
1 of 14
rohtak murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रोहतक के काहनी गांव में ऑनर किलिंग को अंजाम देने वाले सपना के भाई सूरज और उसके साथियों को गांव के ही हिस्ट्रीशीटर सुंदर उर्फ काला ने हथियार उपलब्ध कराए थे। बदले में संजू को साथियों के साथ मिलकर गैंगस्टर काले के इशारे पर बड़ी वारदात को अंजाम देना था।
सुंदर का पुराना रिकॉर्ड रहा है जो जमानत पर आने के बाद से फरार है। पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह सामने आया है। उधर, सपना का शुक्रवार दोपहर गांव काहनी में अंतिम संस्कार किया गया। पति सूरज ने मुखाग्नि दी।
2 of 14
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल सपना के भाई व काहनी गांव निवासी संजू, राहुल व सोनीपत के गांव रूखी निवासी गौरव और अंकित उर्फ बाबा को डॉक्टरों की अनुमति के बाद गिरफ्तार कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
3 of 14
पति सूरज के साथ सपना की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने बताया कि बुधवार रात 9:40 बजे काहनी निवासी सपना की प्रेम विवाह के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप उसके भाई संजू व उसके तीन साथियों पर लगा था। सीआईए द्वितीय ने वीरवार रात करीब 12 बजे मुठभेड़ के बाद चारों आरोपियों को बोहर व लाढ़ौत गांव के बीच आउटर बाईपास पर दबोच लिया। इस दौरान 20 गोलियां चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैरों में गोलियां लगने से सपना का भाई संजू, उसका दोस्त राहुल और दो साथी अंकित व गौरव घायल हो गए। आरोपियों से पुलिस ने दो देसी कट्टे व दो पिस्तौल, 10 कारतूस, 10 खाली कारतूस, दो मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सपना के पति सूरज की हत्या की फिराक में घूम रहे थे।
विज्ञापन
5 of 14
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों आरोपियों का नहीं मिला पुराना रिकॉर्ड
सपना हत्याकांड में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार काहनी गांव निवासी संजू, राहुल व सोनीपत के गांव रूखी निवासी अंकित उर्फ बाबा व गौरव का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। आरोपी पहली बार किसी वारदात में गिरफ्तार हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।