{"_id":"6a6f10eb180797a3770c5f94","slug":"kabaddi-player-sheelu-balhara-wife-death-fir-registered-against-husband-and-family-post-goes-viral-2026-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खिलाड़ी की बीवी ने दी जान: 'यारा तेरी कमी रहेगी...', पत्नी के सुसाइड के बाद शीलू ने लिखी ये भावुक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी खिलाड़ी की बीवी ने दी जान: 'यारा तेरी कमी रहेगी...', पत्नी के सुसाइड के बाद शीलू ने लिखी ये भावुक पोस्ट
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:26 PM IST
सार
कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी की खुदकुशी के मामले में शीलू बल्हारा, माता-पिता और भाई को हिरासत में लिया गया है। चारों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, पत्नी की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ने भावुक पोस्ट लिखी थी।
विज्ञापन
1 of 16
Kabaddi Player Sheelu Balhara Wife Death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने शीलू, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष के खिलाफ शुक्रवार देर रात 2 बजे एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, शनिवार शाम फरमाणा व बहुअकबरपुर गांव की पंचायतों की सहमति के बाद शाम को ससुराल में ही मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया।
मुस्कान के अंतिम सस्कार के बाद शीलू, पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतका के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर का आरोप है कि शीलू ने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए मुस्कान की हत्या कर दी या साजिश रचकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
2 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा अपनी पत्नी मुस्कान के साथ फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलू) बल्हारा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही शीलू व उनके परिवार के लोग मुस्कान को कम दहेज लाने के ताने देने लगे।
3 of 16
मुस्कान की खुदकुशी के बाद गमजदा महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी को बोलते थे कि शीलू तुम्हारे लेवल से बहुत ऊपर है। वह कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। परिवार का प्रताड़ित करने की सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कर्ज लेकर एक डिमांड पूरी की। प्रताड़ना जारी रहने पर व्यक्तिगत व पंचायती तौर पर शीलू व उसके परिवार को समझाया भी गया। इसके बावजूद मुस्कान को तंग व जलील करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी की मौत के बाद गमजदा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान को पता लग गया था शीलू के लड़कियों से अवैध संबंध, आरोपी पक्ष का इन्कार
मृतका के पिता का आरोप है कि मुस्कान को पता लग गया था कि शीलू के लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। सबूत भी उसके हाथ लग गए थे। इसके कारण शीलू व परिवार के लोग इतने डर गए थे कि मुस्कान को जान से मारने तक की धमकी देने लग गए थे। मुस्कान को डराते थे कि अगर तूने ये सब बातें बाहर किसी को बताई या दिखाई तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
5 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई बार झगड़ों के कारण मुस्कान मायके में रहती थी। आरोप है कि शीलू हमेशा मुस्कान को नीचा दिखाता, धमकाता व मारता था। इसके बावजूद वे मुस्कान को समझाकर ससुराल भेज देते थे। गलत संबंधों के कारण मुस्कान व शीलू के बीच झगड़ा रहने लगा। मुस्कान ने कई बार मुझे बताया कि शीलू मुझे छोड़ने व तलाक देने की धमकी देता है। उधर, आरोपी पक्ष ने इस तरह के आरोपों को पुलिस के सामने बेबुनियाद बताया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।