फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने दी जान: 'पापा! मेरे साथ गलत हो रहा...', मरने से पहले मुस्कान ने की थी आखिरी कॉल

Sun, 02 Aug 2026 03:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 02 Aug 2026 03:19 PM IST
सार

कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने खुदकुशी से पहले अपने पिता को फोन किया था। उससे कुछ समय पहले पति से भी बातचीत हुई थी। वहीं, मृतक मुस्कान के पिता का कहना है कि बेटी ने शीलू के प्रताड़ित करने का वीडियो भेजा था। पुलिस ने मुस्कान और शीलू के फोन की रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली हैं।

विज्ञापन
international kabaddi player Wife suicide Muskan her last call to her father before dying
international kabaddi player wife suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पापा! मेरे साथ गलत हो रहा है। शीलू व उनके परिवार के लोग मुझे मारने की साजिश रच रहे हैं। यह कहकर बेटी का फोन कट गया था। शुक्रवार को उनके पास आई बेटी की यह आखिरी कॉल थी। इसके बाद पिता सुखबीर उर्फ बिट्टू ने 12 बार बेटी मुस्कान के मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन रिसीव नहीं की गई। शनिवार को डेड हाउस के बाहर पिता सुखबीर व मायके पक्ष ने यह दावा किया।


पुलिस ने मुस्कान व आरोपी पति शीलू बल्हारा के मोबाइल फोन व घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में लेकर साइबर क्राइम सेल के पास जांच के लिए भेजी है। इनमें ही बेटी की मौत का राज छुपा हो सकता है।
international kabaddi player Wife suicide Muskan her last call to her father before dying
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखबीर ने बताया कि 10 दिन से घर में झगड़ा चल रहा था। बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मुस्कान ने मरने से पहले उनके पास शीलू का प्रताड़ना से संबंधित एक वीडियो भी भेजा था।
international kabaddi player Wife suicide Muskan her last call to her father before dying
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर भी बेटी को समझाया था कि एक-डेढ़ साल में शीलू सुधर जाएगा। उन्हें क्या पता था कि बेटी का घर बसाने के चक्कर में वह मुस्कान को ही खो देगा। उन्हें इन्साफ चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
international kabaddi player Wife suicide Muskan her last call to her father before dying
पति शीलू बल्हारा के साथ पत्नी मुस्कान बल्हारा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान के शरीर पर निशान, वीडियो हुआ वायरल
शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान के सुसाइड के बाद का शनिवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं मुस्कान के शरीर पर हुए चोटों के निशान दिखा रही हैं। इसके अलावा, पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों से मिलने के बाद परिजनों ने बताया कि मुस्कान की दोनों बाजू पर भी निशान मिले हैं। मौत से पहले उसके साथ मारपीट हुई या नहीं, यह विसरा जांच रिपोर्ट के बाद पता लग सकेगा।
 
विज्ञापन
international kabaddi player Wife suicide Muskan her last call to her father before dying
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेड पर स्टूल रखकर पंखे से फंदा बांधकर दी जान
पुलिस ने घटनास्थल से स्टूल, चुन्नी व पजामी को बांधकर बनाया गया फंदा बरामद किया है। जांच में पता चला है कि मुस्कान ने बेड पर स्टूल रखकर 10 फीट ऊपर लगे पंखे पर फंदा लटकाया। इसके बाद दूसरे सिरे से फंदा बनाकर गले में डालकर लटक गई। सूचना पाकर पुलिस व परिजन ऊपर के कमरे का दरवाजा तोड़कर 20 मिनट बाद अंदर गए तो वह दम तोड़ चुकी थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed