फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने दी जान: शीलू और परिवार को छोड़ा, इस बात पर अड़े ससुर; निर्णायक होंगी ये रिपोर्ट

Tue, 04 Aug 2026 11:54 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 04 Aug 2026 11:54 AM IST
सार

रोहतक में कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड केस में पुलिस ने पूछताछ के बाद पति शीलू समेत चारों आरोपियों को छोड़ दिया है। पुलिस 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकती। अब पुलिस को पीएमआर और सीडीआर रिपोर्ट का इंतजार है। फरमाणा गांव में रविवार रात दोनों पक्षों की फिर से पंचायत हुई।

विज्ञापन
Muskan Balhara Suicide Case Rohtak Police released all four accused including husband Sheelu after questioning
muskan balhara suicide case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रोहतक में मुस्कान बल्हारा के सुसाइड केस में आरोपी पति शीलू बल्हारा सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ करके छोड़ दिया है क्योंकि कानून के तहत 24 घंटे से ज्यादा समय तक किसी आरोपी को हिरासत में नहीं रखा जा सकता है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पीएमआर (पोस्टमार्टम रिपोर्ट) व मोबाइल फोन की सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) का इंतजार किया जा रहा है।


अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा (23) का शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े चार बजे घर में कमरे के अंदर फंदे से लटकता शव मिला था। मुस्कान के पिता गांव फरमाणा निवासी सुखबीर उर्फ बिट्टू ने दामाद शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा, पिता सुरेंद्र, मां निशा देवी व छोटे भाई मनीष बल्हारा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या को मजबूर करने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
Muskan Balhara Suicide Case Rohtak Police released all four accused including husband Sheelu after questioning
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार शाम को पंचायत की मौजूदगी में मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने शीलू बल्हारा समेत चारों आरोपियों को हिरासत में लिया था। इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Muskan Balhara Suicide Case Rohtak Police released all four accused including husband Sheelu after questioning
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का कहना है कि जांच अधिकारी एसआई सोहनलाल सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने पीजीआई गए थे। तीन सदस्यीय पैनल ने कहा कि अभी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यह तो तय है कि मुस्कान ने आत्महत्या की है। बाकी डिटेल विसरा जांच के बाद ही पता लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Muskan Balhara Suicide Case Rohtak Police released all four accused including husband Sheelu after questioning
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी की मौत के बाद गमजदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के नाखूनों के भी सैंपल लिए गए हैं ताकि यह पता लग सके कि किसी अन्य व्यक्ति की त्वचा के अंश तो नहीं हैं। उधर, साइबर सेल से मुस्कान के अलावा आरोपियों के मोबाइल फोन की सीडीआर रिपोर्ट भी नहीं आई है। दोनों रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में निर्णय लेगी।
विज्ञापन
Muskan Balhara Suicide Case Rohtak Police released all four accused including husband Sheelu after questioning
मुस्कान की खुदकुशी के बाद गमजदा महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेरहवीं तक ससुर सुरेंद्र को गिरफ्तार न करने मांग करेगी पंचायत
फरमाणा गांव में रविवार रात को दोनों पक्षों की फिर पंचायत हुई। मुस्कान के ससुर सुरेंद्र को तेरहवीं तक गिरफ्तार न करने की पुलिस से मांग करने पर सहमति बनी। पीड़ित पक्ष आरोपी शीलू और मनीष की तुरंत गिरफ्तारी पर अड़ा हुआ है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed