{"_id":"6a705edcf91faf993e042d26","slug":"muskan-balhara-suicide-case-father-rejects-request-to-delay-arrests-until-tehrvi-2026-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने दी जान: मुस्कान के पिता ने ठुकराई ये मांग, सिर झुकाकर ससुर के सामने खड़ा रहा शीलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने दी जान: मुस्कान के पिता ने ठुकराई ये मांग, सिर झुकाकर ससुर के सामने खड़ा रहा शीलू
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 03 Aug 2026 03:17 PM IST
सार
रोहतक में कबड्डी खिलाड़ी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा की पत्नी की खुदकुशी के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस की टीम मोबाइल फोन का डाटा रिकवरी करने की कोशिश कर रही है। वहीं, मुस्कान के पिता ने तेरहवीं तक गिरफ्तारी रुकवाने की मांग ठुकरा दी है। शीलू बल्हारा सिर झुकाकर मुस्कान के पिता के आगे खड़ा रहा।
रोहतक में मुस्कान बल्हारा आत्महत्या मामले में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बहुअकबरपुर निवासी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा व तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। रविवार को डीएसपी महम तनुज शर्मा ने चारों आरोपियों से पूछताछ की। साइबर सेल की टीम मुस्कान और शीलू के मोबाइल से डाटा रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
शनिवार शाम पांच बजे बहुअकबरपुर गांव में मुस्कान बल्हारा का श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद शीलू ने अपने ससुर सुखबीर से अकेले में मुलाकात की। उस समय शीलू सिर झुकाकर खड़ा रहा जबकि सुखबीर आक्रोशित नजर आए।
2 of 15
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखबीर ने क्या बात की इसका ब्योरा नहीं दिया है लेकिन बताया जा रहा है कि सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी के साथ न्याय होना चाहिए। आरोपियों को सजा दिलाकर रहेंगे। पांच मिनट की मुलाकात के बाद पुलिस शीलू, उनके पिता सुरेंद्र, भाई मनीष व घर से मां निशा को हिरासत में लेकर बहुअकबरपुर थाने में चली गई। तभी से चारों से पूछताछ की जा रही है।
3 of 15
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरमाणा पहुंची बहुअकबरपुर की पंचायत, मुस्कान के पिता नहीं माने बात
उधर, शनिवार रात को ही बहुअकबरपुर की पंचायत मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद फरमाणा गांव पहुंची। मुस्कान के पिता सुखबीर उर्फ बिट्टू व पंचायत में शामिल लोगों से बातचीत की। मांग रखी कि मुस्कान की तेरहवीं तक चारों आरोपियों को गिरफ्तार न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
मुस्कान की खुदकुशी के बाद गमजदा महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कम से कम सास निशा देवी को हिरासत से छुड़वा दिया जाए क्योंकि घर पर सांत्वना देने लोग आ रहे हैं। परिवार के चारों सदस्य पुलिस हिरासत में हैं। इस पर मुस्कान के मायके पक्ष व फरमाणा की पंचायत ने गिरफ्तारी रुकवाने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 15
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहुअकबरपुर की पंचायत शनिवार शाम व रविवार को आई थी। मांग की थी कि तेरहवीं तक आरोपियों की गिरफ्तारी रुकवा दी जाए। मुस्कान के पिता व फरमाणा की पंचायत ने मांग स्वीकार नहीं की। कहा कि बेटी को न्याय चाहिए। - सोमबीर सिंह, सरपंच, फरमाणा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।