फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पति और पत्नी एक कुएं के पास गए मन्नत का सिक्का डालने, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Mon, 27 Jul 2026 09:16 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 27 Jul 2026 09:16 PM IST
सार

Viral Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं।

विज्ञापन
Chutkule In Hindi Pati Patni Hindi Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Whatsapp  Funny New Jokes 2026
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Chutkule In Hindi: 'लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन' जब हम दिल खोलकर हंसते हैं, तो मन हल्का महसूस करता है। इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। ये चुटकुले न सिर्फ आपको गुदगुदाएंगे, बल्कि आपके आसपास मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ले आएंगे।




पति और पत्नी एक कुएं के पास गए,
मन्नत का सिक्का डालने
पहले पति ने सिक्का डाला,
फिर पत्नी जैसे ही सिक्का डालने गई तो,
पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई 
पति ने ऊपर देखते हुए बोला- हे भगवान
इतनी जल्दी सुन ली.......

Chutkule In Hindi Pati Patni Hindi Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Whatsapp  Funny New Jokes 2026
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- यार मैं बड़े मुश्किल दौर से गुजर रहा हूं,
गप्पू- क्या हुआ?
पप्पू- शेविग करवाऊं तो बच्चा लगता हूं और
नहीं करवाऊं तो चच्चा.....


एक बाबा ने घर के अंदर आवाज लगाई-
बहन रोटी दे दो, बाबा भूखा है
अंदर से आवाज आई- तेरी बहन मायके गयी है,
आज तेरा जीजा भी भूखा है.....
Chutkule In Hindi Pati Patni Hindi Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Whatsapp  Funny New Jokes 2026
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
रिंकी- तेरे घर में सब तेरी शादी को कैसे मान गए?
पिंकी- कुछ नहीं बस उनके एक सवाल का जवाब दिया
और वो मान गए
रिंकी- क्या पूछा था उन्होंने?
पिंकी- लड़का क्या कर रहा है
रिंकी- फिर
पिंकी- मैंने कहा, पेट के अंदर लात मार रहा है.....

Hindi Jokes: पिता से राजू- आप मुझे जैसे मारते हो क्या दादा जी भी आपको मारते थे? पढ़िए मजेदार चुटकुले

Jokes: पत्नी के ब्लड ग्रुप को लेकर पप्पू ने डॉक्टर से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule In Hindi Pati Patni Hindi Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Whatsapp  Funny New Jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- सभीं बच्चें अपना-अपना नाम और पंसद बताओं?
पहला लड़का- हमारा नाम छोटू है और हमें ईमरती पंसद है
दूसरा लड़का- हमारा नाम गोलू है और हमका भी ईमरती पंसद है
तीसरा लड़का- हमारा नाम पप्पू है, हमका भी ईमरती पंसद है
टीचर- अरे वाह, सबकी पंसद एक है
टीचर- लड़की तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- हमारा नाम ईमरती है
टीचर बेहोश.....


नदी में डूबते प्रिंसिपल को देख चिल्लाते हुए,
स्कूल की तरफ भागा चिंटू कहता है-
कल स्कूल की छुट्टी है, कल स्कूल की छुट्टी है.....
विज्ञापन
Chutkule In Hindi Pati Patni Hindi Jokes Social Media Viral Jokes And Meems Whatsapp  Funny New Jokes 2026
फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
दो लड़कियां आपस में लड़ रही थीं
उनको आपस में लड़ता देख एक शराबी वहीं रुक गया
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए
दूसरी लड़की- नहीं भगवान करे तेरी हो जाए
इतने में शराबी बोला- मैं रुकूं या जाऊं?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed