Funny Jokes: हंसने से न सिर्फ मन खुश रखता है, बल्कि हंसना सेहत के लिए भी बेहद फायदेमं माना जाता है। आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में हर किसी को कुछ पल मुस्कुराना चाहिए। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले तनाव कम करने के साथ ही माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी।
Funny Jokes: पप्पू की बात सुनकर डॉक्टर के उड़े होश और फिर..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
Funny Jokes: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छ हवा के साथ ही हंसी भी जरूरी है। हंसी न सिर्फ मन को प्रसन्न रखती है, बल्कि शरीर को भी स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए हमें हर दिन हंसना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।
पप्पू- भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है
गप्पू- अरे जाता हूं, लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं
पप्पू- क्यों भाई? कौन से स्कूल जाता है?
गप्पू- कन्या पाठशाला
Comedy Jokes: कोर्टरूम में लगा ठहाकों का तड़का, जज और मुजरिम के मजेदार जवाब वायरल
बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।
Funny Jokes: मेडिकल स्टोर पर जहर लेने गया चिंटू, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
भोलू- किसने मारा?
गोलू- सूरज की मम्मी ने...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)