हर व्यक्ति को हर समय खुश रहना चाहिए। अगर आप हमेशा खुश रहते हैं तो आपके साथ दूसरे लोग भी खुश रहते हैं। खुलकर हंसने से हमारे चेहरे पर रौनक आती है और हम अंदर से भी खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। बड़े-बड़े डॉक्टरों का भी कहना है कि हंसने-मुस्कराने से बड़ी-बड़ी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आज के समय में लोग अपनों के लिए बहुत कम समय निकाल पाते हैं। ऐसे में उनके साथ अगर हंसी-मजाक किया जाए तो हम सब खुश हो सकते हैं। इंसान को हंसाने में मदद करते हैं चुटकुले, इसलिए हम आपके लिए लाए हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले जो आपका भी मूड फ्रेश कर देंगे और यदि आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ पढ़ेंगे तो वो भी खुश हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसी का ये अनोखा सफर......
Hindi Jokes: चिंटू ने पिंटू से कहा- मैंने एक चीज बनाई जिससे आरपार देखा जा सकता है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिंटू अपनी सास से बहुत दुखी था,
मिंटू (अपनी बीवी रिंकी से ) - तुम्हारी मां मानती क्यों नहीं?
जले पर हमेशा नमक छिड़कती रहती हैं।
रिंकी - अब क्या हो गया?
मिंटू - आज फिर से पूछ रही थी कि दामाद जी, मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?
खुशी और अफसोस की मिक्स फीलिंग तब आती है जब,
साथ पढ़ने वाली लड़की कहती है की मैं उन दिनों तुमको बहुत पसंद करती थी।
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं...!
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी...
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे...!
आज का ज्ञान
आदमी चाहे जितना भी बड़ा और
समझदार हो जाए...
लेकिन...
वो सीधे पैर और उल्टे पैर के
मोजों में कभी फर्क नहीं बता सकता...!!!