हम सभी के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। हर इंसान को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने से इंसान मानसिक तनाव से बच सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं नए जोक्स और मजेदार चुटकुले। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: प्रेमिका- हम कहां जा रहे हैं? प्रेमी का जवाब सुनकर उड़े होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
प्रेमिका - हम कहां जा रहे हैं?
प्रेमी - बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर...
प्रेमिका - तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
प्रेमी - डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।
प्रेमिका के उड़े होश
संता ने पूछा बंता से- बंता भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं ?
बंता बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।
संता - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता - अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!!!
संता (पेट्रॉल पंप पर)- अरे भाई, जरा एक रुपए का पेट्रॉल डाल दो...
सेल्समैन- भाई , इतना पेट्रॉल डलवाकर जाना कहां है ?
संता- अरे यार, कहीं नहीं जाना हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते रहते हैं..!!
