Hindi Jokes: उदासी भरे माहौल में भी जोक्स और चुटकुले रंग भर देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को तनाव से दूर रखते हैं। इसलिए हम आपके लिए रोज नए-नए और मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं ताकि आप मुस्कुरा सकें जिससे मानसिक तनाव और चिंता से बच सकें और हंसते रहें। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।
Hindi Jokes: टीचर- तुमने रामायण और महाभारत को देख कर क्या सीखा? पप्पू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती बंद
Hindi Jokes: लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes In Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule In Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
टीचर- तुमने रामायण और महाभारत को देख कर क्या सीखा?
पप्पू- महाभारत जमीन का केस है और रामायण अपहरण का
पप्पू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती बंद हो गई।
दुकानदार- कैसा सूट दिखाऊं ?
महिला- भैया, ऐसा सूट दिखाओ कि
पड़ोसन तड़प-तड़प कर दम तोड़ दे
दुकानदार रह गया हैरान!
Funny Jokes: भिखारी से लड़की- कुछ नहीं है बाबा, माफ कर दो, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
पड़ोसन- आपकी नई बहू कैसी है...?
सास- बहुत मेहनत करती है, इतनी गर्मी में भी दिन-रात लगी रहती है,
कैंडी क्रश के 452 लेवल पर पहुंच गई है। व्हाट्सएप पर 25 ग्रुप चलाती है,
फेसबुक पर 5 हजार फ्रेंड और 10 हजार फॉलोवर हैं 16 ग्रुप की एडमिन है
और 36 पेज चला रही है। सोच रही हूं सुबह दूध के साथ बादाम देना शरू कर दूं
और तरक्की करेगी
पड़ोसन- बेहोश...
Jokes in Hindi: मम्मी- जो मेरी सारी बात मानेगा, उसको मैं गिफ्ट दूंगी, बच्चों का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं
रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)