Funny Jokes: पति- आज 10 बजे कुत्तों की रेस है, मुझे वहां जाना है, पत्नी का जवाब सुनकर उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति- आज 10 बजे कुत्तों की रेस है, मुझे वहां जाना है।
पत्नी- आप भी ना....हद करते हो, ठीक से चला जाता नहीं और रेस लगाने की पड़ी है।
चिंटू- पिछले एक साल से मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझसे खूब तोहफे लिए
सिंटू- फिर क्या हुआ
चिंटू- मैंने एक दिन उससे मुझे भी एक गिफ्ट दो न
सिंटू- फिर क्या हुआ
चिंटू- तभी से उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है
पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है...?
पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...!
एक लड़के की नए ऑफिस में नौकरी लग गई...
मां ने पूछा- बेटा कैसा चल रहा है तेरे ऑफिस का काम...?
लड़का- मां मैं बहुत जिम्मेदार हूं...
मां- अच्छा, वो कैसे...?
लड़का- ऑफिस में जब भी कोई काम बिगड़ता है, तो सारे लोग कहते हैं कि इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं...!
मां के उड़े होश...!