Funny Chutkule In Hindi: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं, जिससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक भी सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन ठहाकेदार चुटकुलों (Funny Chutkule) को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
Hindi Jokes: जीजा- स्त्री हार कब स्वीकार करती है, साली ने दिया गजब का मजेदार जवाब
Chutkule: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है।
स्कूल की तरफ भागा चिंटू कहता है-
कल स्कूल की छुट्टी है, कल स्कूल की छुट्टी है.....
शादी से पहले तो पड़ोस की छत से कूदकर,
मुझसे खूब मिलने आते थे
पति- अब सोचता हूं कि उसी छत से गिर क्यों नहीं गया.....
Comedy Jokes: तुमने कुत्ता क्यों पाल लिया? दामाद का जवाब सुनकर सास की बोलती बंद हो गई
Jokes: वो तो मेरी किस्मत में बचपन से ही नहीं है, चिंटू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए
टेंशन को लेकर मरीज एक डॉक्टर के पास गया
मरीज- मुझे बहुत टेंशन रहती है, नींद भी नहीं आती
डॉक्टर- रात में टेंशन लेकर नहीं सोना चाहिए
मरीज- तो फिर क्या पत्नी को मायके भेज दूं?
डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ
पप्पू- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है
डॉक्टर- शराब पीते हो?
पप्पू- हां- हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना......
मां- कहां से आ रहा है?
लड़का- कैबरे डांस देखने गया था
मां- हे भगवान, तूने कोई ऐसी चीज तो नहीं देखी
जो तुझे नहीं देखनी चाहिए थी?
लड़का- हां मैंने देखी थी
मां- क्या देखा?
लड़का- पापा......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
