सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: लोग कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर बनाई जाती हैं, पति का जवाब सुनकर पत्नी के उड़ गए होश

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Soniya Kaushik Updated Mon, 04 May 2026 02:40 PM IST
सार

Hindi Chutkule: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Pati patni chutkule in hindi jija sali funny jokes social media viral jokes and memes whatsapp new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : AI

Funny Chutkule In Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है, साथ ही साथ मानसिक तनाव भी दूर होता है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए। 



पत्नी- लोग कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर बनाई जाती हैं
पति- लेकिन नीचे जोड़ियों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि,
ऊपर भी ढंग से काम नहीं हो रहा है.....


पत्नी अपने पति के साथ चेकअप कराने के लिए
डॉक्टर के पास गई
पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए
डॉक्टर- घबराओ नहीं मैं एक शरीफ आदमी हूं
पत्नी- आप समझे नहीं, बाहर आपकी नर्स अकेली है.....

Trending Videos
Pati patni chutkule in hindi jija sali funny jokes social media viral jokes and memes whatsapp new jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
चिंटू 10 दिन से अस्पताल में भर्ती था
डॉक्टर- तुम कल अपने परिवार वालों से मिल सकते हो?
चिंटू- लेकिन मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी कह रहा हूं..... 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pati patni chutkule in hindi jija sali funny jokes social media viral jokes and memes whatsapp new jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बीवी से परेशान पति एक दिन पंडित जी के पास पहुंच कर बोला-
एक बात बताइये, ये जन्म-जन्म का साथ वाली बात सच है क्या?
पंडित- हां बेटा सौ फीसदी सच है
पति- मतलब मुझे अगले जन्म में भी यही पत्नी मिलेगी
पंडित- हां बिलकुल
पति- हे भगवान, फिर तो खुदखुशी करने से भी
कोई फायदा नहीं….

Jokes: गप्पू से पप्पू- कुछ औरतें अपने बच्चों को तेज आवाज में क्यों डांटती है? वजह पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Hindi Jokes: जीजा- स्त्री हार कब स्वीकार करती है, साली ने दिया गजब का मजेदार जवाब
Pati patni chutkule in hindi jija sali funny jokes social media viral jokes and memes whatsapp new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रुपये दिए,
मगर उसे सिर्फ 200 रुपये की जरुरत है तो बताओ,
वो तुम्हें कितने रुपये वापस देगा?
पप्पू- एक भी नहीं 
टीचर- क्या तुम इतना गणित भी नहीं जानते?
पप्पू- गणित तो जानता हूं, पर आप मेरे दोस्तों को नहीं जानते.....


टीचर- तुम एक ही क्लास में तीन बार कैसे फेल हो गए?
चिंटू- मैम, मुझे तीन बार फेल होने के बाद पता चला था,
समबाहु और विषमबाहु राक्षसों के नहीं, त्रिभुजों के नाम थे......
विज्ञापन
Pati patni chutkule in hindi jija sali funny jokes social media viral jokes and memes whatsapp new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- तुम क्या कर रहे हो?
लड़का- मच्छर मार रहा हूं
लड़की- कितने मारे ?
लड़का- 5 मारे, 3 फिमेल ओर 2 मेल
लड़की- कैसे पता चला, मेल है या फिमेल
लड़का- 3 आईने के पास बैठे थे ओर 2 बियर के पास.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed